पौधों को संतान की तरह पालें, हर व्यक्ति रौपे एक पौधा

उज्जैन। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के पश्चात शिप्रा स्लीमिंग महिला विंग की पहली बैठक हुई जिसमें विंग की अध्यक्ष नंदनी जोशी के नेतृत्व में महिला सदस्याएं एकत्रित हुई तथा 51 पौधों का रोपण किया साथ ही इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर नंदनी जोशी द्वारा सभी सदस्यों को संकल्प दिलाया कि सभी पौधारोपण ऐसी जगह करें जहां वे सुरक्षित रहें। पौधों को संतान की तरह पालें, उनकी सुरक्षा हेतु संपूर्ण व्यवस्था भी हो। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर संस्था सचिव अंजू सुराणा, श्रध्दा शर्मा, स्नेहलता चौधरी, आशा सेठिया,राजकुमारी जैन,साधना उपाध्याय, सरोज जोशी, सीमा नागर, सीमा उपाध्याय, भावना तिवारी, अनीता जोशी, नेहा तिवारी,लता नागर, मनीषा उपाध्याय, रीता रावल, रिया जोशी, वेदिका जोशी सहित संस्था सदस्याएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगिनी विक्रम ग्रुप का गठन, आभा सकलेचा अध्यक्ष, हेमा कोठारी को सचिव मनोनीत किया

Tue Jul 20 , 2021
जैन सोशल ग्रुप विक्रम उज्जैन का पारिवारिक मिलन समारोह उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप विक्रम उज्जैन का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम मंगला चरण से ग्रुप की बैठक प्रारंभ हुई। जिसमें संस्थापक अध्यक्ष स्व. लालचंद राका को ग्रुप द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्रुप के नितेश नाहटा के […]

Breaking News