प्रधानमंत्री करेंगे उज्जैन-फतेहाबाद रेल लाइन का लोकार्पण

उज्जैन, अग्निपथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में बैठकर वीडियो लिंक के माध्यम से करेंगे। उज्जैन फतेहाबाद रेल लाइन के लिए काफी संघर्ष हुआ है पूर्व सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय, तात्कालिक लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन वर्तमान सांसद अनिल फिरोजिया ने काफी प्रयास करके बंद हो चुकी इस रेल लाइन को प्रारंभ करवाया है। यह रेल लाइन हम सबके लिए और खासकर मालवा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जहां किसानों को अपनी उपज सब्जी मावा इत्यादि लाने ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।

उक्त जानकारी देते हुए विजय अग्रवाल सदस्य जेडआरयूसीसी पश्चिम रेलवे ने बताया कि कम किराए में आवागमन भी किया जा सकेगा। अन्य रेलगाडिय़ों के लिए भी मार्ग सुलभ हो सकेगा।

उज्जैन स्टेशन पर रेलवे द्वारा दिन के 2 बजे लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री मोहन यादव , विधायक पारस जैन, भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी , डीआरएम रतलाम संबंधित सभी अधिकारी जेडआरयूसी सदस्य महेंद्र गादीया उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक कृत रेल खंड का वीडियो लिंक के माध्यम से उद्घाटन कर उज्जैन इंदौर एवं इंदौर उज्जैन मेमू ट्रेन का भी शुभारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शंकर महादेवन को दे रहे 35 लाख, इतने में तो नया स्टूडियो बन जाए और गीत स्थानीय कलाकार गा लेंगे : मरमट

Sun Nov 14 , 2021
भाजपा सरकार ने कालिदास समारोह को दोयम दर्जे का बना डाला -कालिदास समारोह पूर्व समिति सदस्य सुरेंद्र मरमट का आरोप उज्जैन, अग्निपथ। कालिदास समारोह को जिस गरिमामय ढंग से मनाना चाहिए था ,उसे नहीं मनाते हुए स्वहितों की पूर्ति की जा रही है। समारोह की समिति से लेकर जिम्मेदारों ने […]
Shankar mahadevan

Breaking News