बदमाश ने दस्तावेज की दी दुहाई तो पुलिस ने रोकी तुड़ाई

गांधीनगर में गुंडे के घर चले हथोड़े, राजीवरत्न में पीएम आवास को छोड़ा

उज्जैन,अग्निपथ। बदमाशों के मकान तोडऩे की मुहिम तीसरे दिन भी जारी रही। पुलिस और नगर निगम की टीम शनिवार को दो बदमाशों के आशियाने जमींदोज करने पहुंची। राजीव रत्न में मकान पीएम आवास का निकलने पर बच गया। गांधी नगर में दीवार ध्वस्त करते ही बदमाश ने दो दिन में दस्तावेज पेश करने की मोहलत मांग हाथ जोड़े तो नीलगंगा पुलिस ने कार्रवाई रुकवा दी।

माडल स्कूल के पीछे स्थित गांधी नगर निवासी हरिश पिता हीरालाल धानक पर गंभीर धाराओं में 15 प्रकरण दर्ज है। उसके पुत्र हर्ष पर भी पांच केस है। दोनों के आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए उनके दो मंजीला मकान की जानकारी निकाली। अवैध पाए जाने पर शनिवार दोपहर निगम अमला टीआई तरुण कुरील व फोर्स के साथ पहुंच गया। गली में जेसीबी नहीं जाने पर टीम ने मकान पर हथौड़े चलाकर बाउंड्री वाल व दीवार ढहा दी। मकान ध्वस्त होते देख धानूक ने पुलिस और निगम अधिकारी के हाथ पैर जोडक़र मकान वैध होने का हवाला दिया। उसने दो दिन में दस्तावेज पेश करने का कहा तो अधिकारियों ने कार्रवाई रोक दी।

पट्टे की जमीन पर पीएम आवास

राजीव रत्न कॉलोनी निवासी सागर पिता संदीप परमार पर आठ अपराध दर्ज है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाईयों के बाद भी नहीं सुधरने पर पुलिस प्रशासन ने उसका आशियाना तोडऩा तय किया। योजनानुसार शनिवार दोपहर में टीआई कुरील व निगम अमले के साथ परमार के घर पहुंच गया। उसकी मां ने बताया कि उन्होंने पट्टा मिलने पर पीएम आवास योजना में मकान बनाया है। जानकारी मिलने पर टीम को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा।

लखेरवाड़ी में अवैध बिल्डिंग पर जेसीबी

लखेरवाड़ी स्थित कांच के घोडे के सामने रशीद पिता गफूर खान का दो मंजिला मकान है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण करने पर दोपहर में निगम का अमला पहुंचा और हथौड़े चला कर अवैध निर्माण तोड़ दिया। इस दौरान भारी फोर्स को देखते हुए किसी ने विरोध का प्रयास नहीं किया।

अब तक 56

पुलिस प्रशासन करीब एक साल से बदमाशों के मकान तोडऩे की मुहिम चला रहा है। इसके चलते सावन मास से पहले तक पुलिस 53 मकान ध्वस्त कर चूकी थी। 28 अक्टूबर से पुन: कार्रवाई शुरू कर भैरवगढ़ में लड्डू जोशी का दो मंजीला मकान ध्वस्त किया और 29 अक्टूूबर को राजीव रत्न कॉलोनी में पूजा पति राकेश चीना की बिल्ंिडग जमींदोज की थी। शनिवार की कार्रवाई के साथ ही 56 मकान तोड़े जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर में मिले बालक के बयान में जुटी पुलिस; कोचिंग जाते समय होना बताया अपहरण

Sat Oct 30 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर सराफा पुलिस को रोते मिले बालक के बयान में उज्जैन पुलिस जुट गई है। बालक ने कोचिंग जाते समय 2 लोगों द्वारा अपहरण करने की बात कहीं है। कोतवाली टीआई अमित सोलंकी ने बताया कि इंदौर सराफा पुलिस ने जीवाजीगंज क्षेत्र के रहने वाले बालक को रोता […]

Breaking News