बाइक चोरी का वीडियो वायरल करने पर दो पक्ष भिड़े, पांच पर केस

हत्या के केस में गवाही भी बनी विवाद का कारण

उज्जैन, अग्निपथ। तोपखाने में शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना की वजह हत्या के आरोपी के रिश्तेदार का गवाह द्वारा बाइक चोरी करते वीडियो वायरल करना रहा है। मामले में महाकाल पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

बेगमबाग निवासी फिरोज पिता मोहम्मद रफीक व आमिर शनिवार को तोपखाने से गुजर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर नागौरी मोहल्ला निवासी अमजद लाला, सोयल उर्फ बिज्जू व वसीम उर्फ डील से उनका विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद का पता चलते ही सीएसपी पल्लवी शुक्ला सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंच गया और स्थिति को कंट्रोल किया। टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि विवाद पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। दोनों पक्षों केपांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर किया है।

भानजे के चोरी में पकड़ाने पर विवाद

जांसापुरा के अमजद की कुछ दिन पहले तोपखाने से स्मैक तस्कर शबनम काकू के बेटे शोएब और उसके दोस्त सलमान ने बाइक चोरी की थी। फिरोज द्वारा चोरी के सीसीटीवी फुटेज वायरल करने पर पुलिस ने दोनों को ढूंढा और शुक्रवार को पांच लीटर जहरीली शराब व चोरी की बाइक के साथ पकडक़र जेल भेज दिया। शोएब के मामा अमजद इसी को लेकर फिरोज से भिड़ा।

11 साल से चल रही रंजिश

बताया जाता दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह वर्ष 2010 में क्षेत्र में हत्या की घटना है। मामले में वसीम उर्फ डील आरोपी है और फिरोज द्वारा गवाही देने से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। वीडियो की बात ने आग में घी का काम किया और दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो गए। हालांकि चैकिंग पाईंट पर तैनात प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान के साथी हवलदार की सजगता से बड़ी घटना नहीं हो पाई।

ट्रक चालक को लूटने में पकड़ाए थे

याद रहे 22 सितंबर को आगर रोड स्थित खिलचीपुर में एक ट्रक चालक से 500 रुपए की लूट हुई थी। चिमनगंज पुलिस ने शोएब व सलमान को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसी वारदात में पकड़ा था, लेकिन चालक द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखाने पर पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर पाई थी। इसी के बाद दोनों महाकाल पुलिस के हत्थे चढ़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दवा करोबारी के मकान में लाखों की चोरी

Sat Sep 25 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। परिवार के साथ दवा कारोबारी इंदौर गया था। लौटकर आने पर दरवाजे पर लगा ताला टूटा पाया। घर में सामान बिखरा पड़ा। चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया था। देवासरोड कल्पतरु एक्सटेंशन में रहने वाला चेतन पिता कमल शर्मा (32) दवा कारोबारी है। गुरुवार […]
Tala toda