बिनोद मिल मजदूर अपने हक के लिए एकजुट हों-अर्जुनसिंह चंदेल

उज्जैन, अग्निपथ। बिनोद मिल संघर्ष समिति का धरना कार्यक्रम 12 वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा की अध्यक्षता में ओमप्रकाश सिंह भदौरिया, संतोष सुनहरे, अर्जुनलाल, मिश्रीलाल, रामनारायण कुवाल पूर्व पार्षद, फूलचंद मामा, इलियास भाई, चिंतामण तिवारी, प्रद्योत चंदेल आदि वक्ता थे।

आज अग्निपथ के संपादक अर्जुनसिंह चंदेल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मजदूरों की बकाया राशि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी राज्य शासन द्वारा नहीं जमा कराने को शासन एवं प्रशासन की ढीली व्यवस्था करार दी तथा कहा कि शासन और प्रशासन ने न्याय का सम्मान न कर न्याय व्यवस्था पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है।

मजदूरों की उपस्थिति भी उन्होंने चिंता प्रगट की तथा कहा कि मजदूर अपने हक के लिए आगे आएँ और जबर्दस्त आंदोलन खड़्ा कर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन कोव अपने कर्तव्य पालन के लिए मजबूर करें। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहकि शिप्रा नदी का गंदा पानी पीने से मजदूरों का खून भी प्रदूषित हो गया है तभी वे अपने अधिकार और न्याय के लिए आगे नहीं आकर अपने घरों में निठल्ले बैठे हैं।

मजदूर संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर ने एक माह में पूरा भुगतान जमा कराने की बात की है लेकिन मजदूर जब तक शासन रुपया जमा नहीं करवा देता तब तक धरना आंदोलन जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग थाने पहुंची तो युवक ने काट लिया गला

Mon Mar 7 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ रख रहे युवक ने सोमवार शाम गला काट लिया। नाबालिग उसकी प्रताडऩा की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस कस्टड़ी में युवक का उपचार करा रही है। एकतानगर में रहने वाला संदीप पिता कैलाश कुशवाह (28) ने क्षेत्र की नाबालिग […]