बेटे-बहू से परेशान वृद्ध ने दी जान

उज्जैन, अग्निपथ। बेटे-बहू से परेशान वृद्ध ने जहर खा लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले जांच के लिये महिदपुर भेजा है।

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि निजी अस्पताल में ार्ती हाकम पिता गणपतसिंह (70) निवासी ग्राम चितावद महिदपुर की मौत होने पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। रिश्तेदारों जीवन और श्यामसिंह का आरोप था कि वृद्ध और उसकी पत्नी मांगूबाई को बेटा ईश्वर और बहू सविता काफी परेशान करते थे। दोनों मारपीट कर जमीन अपने नाम करना चाहते थे।

कुछ दिनों पहले गेहूं की फसल बेचने पर मिले पैसे भी छीन लिये थे। हाकम की चार बेटियां और एक बेटा है। बेटियों का विवाह हो चुका है। परिजनों के आरोप पर पुलिस का कहना था कि मामला महिदपुर थाना क्षेत्र है। मर्ग डायरी संबंधित थाना पुलिस को भेजी जाएगी। महिदपुर पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

छात्रा की संदिग्ध मौत

चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम खेमासा की रहने वाली उर्मिला पिता सीताराम (21) को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर जहर खाने की आशंका व्यक्त की। परिजनों को कहना था कि उल्टी दस्त के चलते बीमार चल रही थी। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचना दी गई। चिंतामण पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण सामने आ पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दो पहिया वाहन रैली निकाली

Tue May 31 , 2022
उज्जैन ,अग्निपथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में विगत 27 वर्षों से महाराणा प्रताप जयंती के पूर्व दो पहिया वाहन रैली निकाली जाती है , इस वर्ष भी 31 मई 2022 मंगलवार की शाम 5 बजे महाराणा प्रताप प्रतिमा ,चामुंडा माता चौराहे से देवासगेट, दौलतगंज, कंठाल, निकास चौराहा, इंदिरानगर,आगर […]