दर्शन के पश्चात लोगों को कॉरिडोर दिखाई दे- मुख्यमंत्री

1
मुख्यमंत्री mahkal corridor

उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महाकालेश्वर कॉरिडोर का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उज्जैन दर्शन के लिये देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु यहां से उनके मन में भगवान महाकालेश्वर और मन्दिर के कॉरिडोर की अमिट छाप लेकर जायें।

मुख्यमंत्री द्वारा महाकालेश्वर कॉरिडोर में निर्मित नवग्रह मूर्तियों, भगवान शिव से सम्बन्धित कथाओं पर आधारित चित्रों का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्बन्धित चित्र के नीचे सरल भाषा में उसका विवरण लिखवाया जाये, ताकि आमजन को आसानी से सम्बन्धित कथा की जानकारी प्राप्त हो।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को महाकालेश्वर कॉरिडोर प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी और ईरिक्शा चलाकर मुख्यमंत्री, सांसद, महापौर, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भ्रमण कराया । भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के पश्चात उज्जैन से प्रस्थान के दौरान भी लोगों को कॉरिडोर दिखाई दे।

मुख्यमंत्री द्वारा कॉरिडोर में किये गये सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रशंसा की गई। इस दौरान उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, बहादुरसिंह बोरमुंडला, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, अनिल जैन कालूहेड़ा, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः महाकाल कॉरिडोर के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को आएंगे उज्जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब शिक्षक रखेंगे स्कूल के वाहनों पर नजर

Mon Sep 19 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। निजी स्कूलों में छात्र-छात्राओं का परिवहन करने वाले ऐसे वाहन जो सीधे स्कूल से संबंद्ध नहीं है लेकिन उपयोग बच्चों के परिवहन में हो रहा है, ऐसे वाहनों पर निगरानी का जिम्मा अब स्कूल शिक्षक को ही सौंपा जा रहा है। सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी […]
अब शिक्षक रखेंगे स्कूल के वाहनों पर नजर

Breaking News