ब्यूटी आर्टिस्ट जहर खाकर पहुंचा पॉर्लर, 12 घंटे बाद मौत

ऑनलाइन जहर मंगाकर

किशोरी की मौत के बाद जान देने की चर्चा

उज्जैन, अग्निपथ। ब्यूटी नेल आर्टिस्ट जहर खाने के बाद पार्लर पहुंचा था, हालत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। निजी अस्पताल में बुधवार-गुरुवार रात मौत हो गई। 2 दिन पहले किशोरी ने जान दी थी, आर्टिस्ट का उससे प्रेम प्रसंग होने की चर्चा सामने आई है।

किशनपुरा में रहने वाला शुभम पिता मुन्नालाल गोमे (22) नेल आर्टिस्ट था। वह ब्यूटी पार्लर पर आर्ट सिखाने का काम करता था। बुधवार दोपहर को महानंदानगर स्थित पार्लर पहुंचा था, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पार्लर संचालिका उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां जहर खाने की बात सामने आई। शुभम के परिजनों को जानकारी दी गई। उसकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रात में उसकी मौत हो गई।

गुरुवार सुबह माधवनगर नगर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर जांच में लिया। इस दौरान चर्चा सामने आई कि शुभम पंवासा में रहने वाले किशोरी से परिचित था। उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। 2 दिन पहले किशोरी ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। मामले में माधवनगर टीआई मनीष लोधा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाये है। जांच के बाद ही शुभम की मौत का कारण सामने आ पायेगा।

दुर्घटना में घायल की मौत

2 दिन पहले घौंसला के समीप बाइक और कार के बीच हुई भिड़ंत में गंभीर घायल अनवर पिता चांद खान निवासी गांधी नगर की उपचार के दौरान मौत हो गई। माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जांच राघवी थाना पुलिस को सौंपी जाएगी। अनवर अपनी बहन से मिलने नलखेड़ा गया था, जहां से लौटते समय दुर्घटना हुई थी। उस दौरान राघवी पुलिस ने कार जब्त कर ली थी, चालक भाग निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में खुलेगा सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र

Thu Jun 16 , 2022
विधिक सेवा प्राधिकरण ने समाज पदाधिकारियों को दी योजना की जानकारी उज्जैन, अग्निपथ। विधिक सेवा प्राधिकरण समुदाय में होने वाले विवादों के निपटारे के लिए एक अनूठी पहल करने जा रहा है। उज्जैन में जल्द ही सामुदायिक मध्यस्तता केंद्र की स्थापना होने जा रही है। इस केंद्र पर समाज के […]