महाकाल मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर अंधेरगर्दी : त्रिवेदी

Mahakal galantika

महाकाल मंदिर में सत्ता पक्ष और अभिनेताओं के लिए प्रोटोकॉल अलग विपक्ष के लिए अलग

उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष माया राजेश त्रिवेदी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए बाबा महाकाल के गर्भ गृह में पूजन और दर्शन की अनुमति न देने के निर्णय को महाकाल मंदिर प्रशासनिक व्यवस्था की हठ धर्मिता एवं अंधेर गर्दी का सूचक बताया है।

माया राजेश त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों से आए राज्यपालए भारतीय जनता पार्टी के नेता, मंत्री, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्षए वीडी शर्मा, अभिनेत्री सारा अली खान सहित कई लोगों को विशेष प्रोटोकाल के तहत भगवान का विशेष पूजन अर्चन कराया जा रहा है।

जो एक तरफ भाजपा के नेताओं एवं अभिनेताओं के लिए विशेष छूट दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जो प्रदेश और देशवासियों की खुशहाली के लिए बाबा के दरबार में पूजन करने अर्चन, प्रार्थना करने आ रहे हैं। उन पर कोविड.19 के नाम पर रोक गलत है। माया राजेश त्रिवेदी ने बताया कि सांसद अनिल फिरोजिया ने भी प्रोटोकॉल व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। मंदिर प्रबंध समिति समानता की स्थिति में नहीं आती है तो कांग्रेसी रोड पर आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निलंबन के विरोध में पटवारी हुए लामबंद कलेक्टर से की बहाली की मांग

Thu Jan 20 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। जिले के 7 पटवारियों को जियो टेग गिरदावरी के कार्यों के चलते निलंबित कार्य किये जाने से म.प्र.पटवारी संघ आंदोलित हो गया है। जिले के सैकड़ों पटवारियों ने लामबंद होकर 20 जनवरी 2022 को कलेक्टर आशीषसिंह से कोठी पेलेस उज्जैन पर मुलाकात की और जियो टेग गिरदावरी के […]

Breaking News