भाजपा और संघ ने महाकाल पर कर लिया कब्जा जजिया कर लगाकर पाप कर रहे : खींची

कांग्रेस ने देवासगेट पर महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था पर शुल्क लगाने के विरोध में दिया धरना, राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर पर दर्शन व्यवस्था में लागू शुल्क को वापस लिए जाने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस ने देवास गेट चौराहे पर धरना दिया गया। धरने में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची, विधायक रामलाल मालवीय उपस्थित हुए।

पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची ने कहा कि भाजपा और संघ ने अघोषित रूप से महाकाल पर कब्जा कर लिया है। वे यहां से श्रद्धालुओं की भावना आहत कर जजिया कर लगाकर पाप कर रहे हैं पिछले दिनों मध्य प्रदेश के एक बड़े नेता ने बड़ी पूजा बड़ा पद पाने के लिए की और अपनी इस पूजा के लिए उन्होंने भस्म आरती की पूजा का समय भी लेट कर दिया। बड़े नेता को बंगाल की जनता ने तो रवाना कर दिया है, अब मध्य प्रदेश की जनता भी रवाना करेगी।

धरने को कार्यक्रम के आयोजक विवेक यादव, रामलाल मालवीय, सत्यनारायण पंवार, नूरी खान, रवि राय, अरुण वर्मा ने भी संबोधित किया। धरने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग की गई कि विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर को लगातार धन प्राप्ति का जरीया बनाया जा रहा। धार्मिक श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत करने वाले निर्णय महाकाल प्रबंध समिति द्वारा लिये जा रहे है।

भस्मारती दर्शन हेतु 200रू शुल्क लेने व महाकाल मंदिर में आने वाले सभी वीआईपी को प्रोटोकॉल दर्शन के लिये प्रति व्यक्ति से 100 रू शुल्क लेने का धर्म विरोधी निर्णय लिया गया है जिसको तत्काल वापस लिया जाना चाहिये। साथ ही भगवान महाकाल मंदिर के आस पास सौन्दर्यीकरण के नाम पर पौराणिक स्थलों से छेड़छाड़ किया जाना, वर्षो से निवासरत लोगों के मकानों व व्यवसाय को ध्वस्त करने जैसे काम किये जा रहे जिसको रोका जाये।

धरने में सत्यनारायण पंवार, रामलाल मालवीय, कमल पटेल, राजहुजुरसिंह गौर, नूरी खान, मुकेश भाटी, चेतन यादव, सुनिल कछवाय, सुरेन्द्र मरमट, रवि भदौरिया, नाना तिलकर, चन्द्रभानसिंह चन्देल, राजेश बाथली, दर्शन ठाकुर, प्रितेश शर्मा, अम्बर माथुर, अर्पित यादव, जाहीद पहलवान, पवन यादव, हिमांशु जोशी, जगदीश गुजराती, भरतशंकर जोशी, सीता सोनीए निधि चौहान, सुर्दशन गोयलए देवेन्द्र पाटनी, अजय राठौर, पुरूषोतम कहार, रवि यादव, मोहित जायसवाल, कालू यादव, रवि जगौटी, शंकर परमार, बबलू दरबार, सुन्दर मालवीय, जितेन्द्र निगम, दुर्गेश मीणा, ड़ॉ जितेन्द्र परमार उपस्थित रहें। संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश तिवारी ने किया आभार सुनील जैन ने माना। यह जानकारी अरूण वर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव 27 सिंतबर को होंगे

Thu Sep 9 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव 27 सिंतबर को होंगे। आज से ही आचार संहिता लग गई है। यह चुनाव जहां से रुके थे, वहीं से आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। उक्त जानकारी बार एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी निलेश योगी और विकास कपूर ने देते […]