भाजपा दुपाड़ा मंडल के पांच पदाधिकारी पार्टी से निष्कासित

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने पर कार्रवाई

शाजापुर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने के मामले में भाजपा के पांच पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वैभव पंवार 10 फरवरी को दुपाड़ा आए थे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने काले झंडे दिखाए थे। मीडिया प्रभारी उमेश टेलर ने बताया कि मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के सामने विरोध प्रदर्शन एवं काले झंडे दिखाने को पार्टी ने घोर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है। उक्त पार्टी विरोधी कृत्य और अनुशासनहीनता के चलते भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा ने वीरेंद्र पाटीदार दुपाड़ा, मंडल उपाध्यक्ष सुमेरसिंह राठौड़, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विशालराज सोनी, मंडल कार्य समिति सदस्य राजेश पाटीदार और जनपद सदस्य प्रतिनिधि गोपाल राठौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिप्रा में खान और गंदे नालों का पानी मिलना बंद नहीं तो वैष्णव साधु संत करेंगे आंदोलन

Fri Feb 12 , 2021
मोक्षदायिनी का शुद्घिकरण न होने से वैष्णव अखाड़ों के साधु-संत नाराज उज्जैन, अग्निपथ। मोक्षदायिनी शिप्रा का शुद्धिकरण नहीं होने पर वैष्णव अखाड़ों के साधु संत नाराज हैं। उन्होंने शिप्रा नदी में मिल रहे खान नदी के दूषित पानी और शहर के गंदे नालों के पानी पर आपत्ति जताते हुए शीघ्र […]

Breaking News