भाजपा मेंं सवाल …यह कैसी श्रद्धांजलि: यह कैसा आचरण!

उज्जैन, अग्निपथ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की एक दिवसीय यात्रा ने सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल करने वाले भी भाजपा के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेतागण ही है। जो दबी जुबान से यह सवाल उठा रहे है कि … यह कैसी श्रद्धांजलि और कैसा आचरण है। जो हमारे अध्यक्ष को इतनी भी फुर्सत नहीं देता कि … 2 मिनट का समय निकालकर स्व. भाजपा नेता के परिजनों से मिलने जा सके।

अपने आचरण और व्यवहार के लिए भाजपा की अलग पहचान है। पार्टी का हर कार्यकर्ता परिवार का अंग होता है। सुख-दु:ख के सभी साथी होते है। ऐसा अकसर भाजपाई बोलते है। लेकिन माननीय वी.डी. शर्मा भाईसाहब, सोमवार के दिन आकर, भाजपा कार्यकर्ताओं की इस गलतफहमी को दूर कर गये। तभी तो भाजपाई दबी जुबान में श्रद्धांजलि बनाम आचरण को लेकर सवाल उठा रहे है।

2 मिनट का रास्ता …

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सोमवार को शाम 5 बजे तक उज्जैन में थे। दोपहर में उनका आगमन हो गया था। उनका जोरदार स्वागत, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा और उनके समर्थकों द्वारा किया गया। दशहरा मैदान स्थित अपने निवास पर। यही से भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री स्व. बाबूलाल जैन का घर मात्र 2 मिनट की दूरी पर है। उन्ही के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हुआ था। जो कि लोकशक्ति भवन (भाजपा कार्यालय) पर रखा गया था।

ताज्जुब की बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा स्वागत करवाते रहे, मगर उन्होंने 2 मिनट की दूरी पर स्थित स्व. श्री जैन के निवास पर जाना जरूरी नहीं समझा। जबकि वह उज्जैन में करीब 5 घंटे तक रहे। महाकाल दर्शन के लिए 2 दफा गये। पहले दोपहर में और फिर शाम को। 5 घंटे के दौरान उन्हें इतना समय नहीं मिला कि पूर्व मंत्री के निवास स्थान पर जाकर परिजनों को सांत्वना देते।

प्रदेश अध्यक्ष के इसी आचरण को लेकर भाजपा में सवाल उठ रहे है। कार्यकर्ता और नेता दबी जुबान में यह तक बोल रहे है कि जब खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घर जाकर श्रद्धांजलि दी थी, तो क्या प्रदेश अध्यक्ष का फर्ज नहीं बनता था। वैसे भी भारतीय संस्कृति यही कहती है कि … गमी वाले घर जाकर दी गई, श्रद्धांजलि सच्ची श्रद्धांजलि मानी जाती है। खासकर तब, जब उसी शहर में 5 घंटे तक प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।

लाज रखी …

भले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, स्व. श्री जैन के घर जाने से कन्नी काट गये, मगर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह- संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर व संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया ने पार्टी की लाज बचा ली। यह चारों, स्वागत समारोह संपन्न होते ही, तत्काल श्री जैन के घर पहुंच गये और गमगीन परिवार को सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश, चार राशियों को होगा लाभ

Tue Aug 17 , 2021
बुध पहले से ही सिंह राशि में विराजमान, बना बुधादित्य योग उज्जैन, अग्निपथ। सूर्य ग्रह ने 17 अगस्त को 1.33 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह भी हैं और 17 सितंबर तक ये इसी राशि में विराजमान रहेंगे। पं. नारायण शास्त्री के […]

Breaking News