मकान की दूसरी मंजिल पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट लीग के मैच पर सट्टा खा रहे युवक को पुलिस ने मकान की दूसरी मंजिल पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। जिसके पास से हजारों का हिसाब मिला है। मामले में 3/4 पब्लिक गेम्बिलिंग एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है।

चिंतामण थाने के प्रभारी जीवन भिंडोरे ने बताया कि आईपीएल क्रिकेट श्रखंला में गुरुवार रात कोलकत्ता नाइटराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जा रहा था। तभी जानकारी मिली कि ग्राम बमोरा में मकान की दूसरी मंजिल पर क्रिकेट का बड़े स्तर पर सट्टा चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच दबिश दी तो वहां से रवि उर्फ लल्ली जैन को हिरासत में लिया गया। उसके पास से एक डायरी बरामद की गई। जिसमें सट्टे का लेखा-जोखा और हिसाब लिखा हुआ था।

मौके से पुलिस टीम ने एलईडी टीवी, 2 रिमोट, सेटअप बॉक्स, 2 मोबाइल जब्त किये। प्रभारी के अनुसार डायरी में 50-60 हजार का हिसाब लिखा हुआ था। वह मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली कर रहा था। रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं जानकारी जुटाई जा रही है कि उसके तार किन लोगों से जुड़े है। सट्टा कारोबार में लिप्त रवि का पूर्व में अपराधिक रिकार्ड होना भी सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्ट्रक्चर कमजोर: महाकालेश्वर मंदिर के पास चलाया वाइब्रेटर

Fri Oct 8 , 2021
एएसआई और जीएसआई की टीम पहले ही बता चुकी कमजोर, विशेषज्ञ की देखरेख में नहीं हुआ काम उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष शिवलिंग क्षरण और मंदिर के स्ट्रक्चर की जांच को आने वाली आर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम के केंद्रीय सदस्यों […]

Breaking News