महाकालेश्वर मंदिर में घूमने वाले ने भस्मारती में लगाया श्रद्धालुओं को चूना

800 रुपए प्रति व्यक्ति 8 श्रद्धालुओं के वसूले

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के नाम पर श्रद्धालुओं से ज्यादा रुपये लेने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन से की है। हालांकि मंदिर के अधिकारी मामले में अनभिज्ञता प्रकट कर रहे हैं।

मामला कुछ इस तरह का है। बाहर के 8 श्रद्धालु भगवान महाकाल की भस्मारती देखने के लिए आए थे। शनिवार को उन्होंने मंदिर में घूमने वाले एक व्यक्ति से 8 भस्मारती अनुमति करवाईं। प्रति व्यक्ति उनको 800 रुपये इसके ऐवज में चुकाने पड़े। जबकि भस्मारती अनुमति प्रति व्यक्ति शुल्क 200 रुपये है।

भस्मारती करने के बाद जब श्रद्धालुओ को इस बात का ज्ञान हुआ कि वह तो ठगा गए हैं। तो उन्होंने इस बात को लेकर हंगामा कर दिया। मंदिर के पंडे पुजारियों में इस बात की चर्चा चल रही है। लेकिन अधिकारियों से पूछने के बाद सभी इसमें अनभिज्ञता जता रहे हैं।

भस्मारती में अधिक रुपये लेने पर करें शिकायत

भस्मारती करवाने के नाम पर श्रद्धालुओं को आज भी ठगा जा रहा है। ऐसा अभी भी चल रहा है। जबकि मंदिर प्रशासन ने अपनी ओर से सभी सख्ती बरत रखी है। जानकारी लगी है कि प्रोटोकाल कार्यालय से ही सेटिंग कर इस तरह का कार्य किया जा रहा है। मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि मंदिर के अधिकारियों को श्रद्धालु बिना हिचक अपने ठगाए जाने की शिकायत करें। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस ने थाना घेरा,मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग

Sun Dec 5 , 2021
तराना, अग्निपथ। रविवार को विधायक महेश परमार व कांग्रेसजन ने थाने का घेराव कर बिजली विभाग मे तोड़-फोड़ के दोषी भाजपा मंडल अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विद्युत अधिकारी डरे हुए हैं। पुलिस ने उक्त प्रकरण मे दो अन्य आरोपियों को तो तुरंत गिरफ्तार […]
Tarana Congress Dharna 05122021

Breaking News