नकली बायो डीजल की आशंका में क्राइम टीम ने मारी दबिश

खाद्य आपूर्ति निगम को सौंपा मामला

उज्जैन, अग्निपथ। आगररोड पर नकली बायो डीजल की आशंका में शुक्रवार शाम क्राइम टीम ने दबिश मारी। 5 हजार लीटर डीजल बरामद हुआ है। मामले की जांच खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद कुमार मीणा को आगररोड पर ट्रक पार्किंग के नाम से बने गोदाम से नकली बायो डीजल बेचने की जानकारी मिली थी। शाम को क्राइम टीम ने मौके पर पहुंच दबिश मारी तो वहां से 5 हजार लीटर डीजल बरामद हुआ। ट्रक पार्किंग का संचालन राजू खान निवासी बेगमबाग द्वारा किया जा रहा था। बायो डीजल असली है या नकली इसकी जांच के लिये खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को मौके पर बुलया गया। टीम ने जांच शुरु की पार्किंग को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि राजू खान किसी अग्रवाल से डीजल की खरीददारी करता है और ट्रक वालों को बेचता है।

आईपीएस मीणा के अनुसार राजू खान के पास बायो डीजल बेचने का लायसेंस भी नहीं मिला है। खाद्य आपूर्ति विभाग की जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस्तीफा वापस लेकर इंदौर ज्वाइन करेंगे दोराया

Fri Nov 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री लीलाधर दोराया का स्थानांतरण हो जाने के बाद अब वे इस्तिफा वापस लेकर संयुक्त संचालक कार्यालय इंदौर में ज्वाइनिंग देंगे। दोराया से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वे लंबे वक्त से उज्जैन से अपना ट्रांसफर कराने के प्रयास में लगे थे, ट्रांसफर […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन

Breaking News