महाकाल के सती माता मंदिर का स्थान नहीं बदला जाए: विहिप

पदाधिकारियों ने सहायक प्रशासक को बताई समस्याएं- नियमित पूजा, बिजली की व्यवस्था कर की महाआरती

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार के पास बने सती माता मंदिर का स्थान नहीं बदलने की मांग विश्व हिंदू परिषद ने जिला प्रशासन व मंदिर प्रबंध समिति से की है।

विहिप के जिला मंत्री मनीष रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि सती माता मंदिर अति प्राचीन है तथा मंदिर के मुख्य द्वार पर ही स्थित है। मंदिर समिति द्वारा इसे सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण के नाम पर मूल स्थान से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका विहिप विरोध करती है।

जिला संयोजक अंकित चौबे, सह संयोजक पिंटू कौशल, विनोद शर्मा, महेश तिवारी, रोहित सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह बघेल, सुमित पांडे, पंकज जाटव, पुरुषोत्तम पटेल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंदिर पर जाकर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को बुलाया और उनसे चर्चा कर समस्या से अवगत कराया।

तोडफ़ोड़ व निर्माण के चलते उक्त मंदिर का पहुंच मार्ग ही बंद कर दिया था। वहीं बिजली काट दी गई थी। नियमित आरती-पूजा में दिक्कत आ रही थी। विहिप की मांग पर मंदिर समिति ने बिजली आदि की व्यवस्था करवाई। साथ ही मंदिर पहुंच मार्ग को भी शीघ्र ही सुनिश्चित करने को कहा गया।

विहिप ने प्रशासन से मांग की है कि सती माता मंदिर को मूल स्थान पर ही रहने दिया जाए। इसके आसपास विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएं। सभी जरूरी व्यवस्थाएं होने के बाद विहिप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यहां सती माता की महाआरती भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चरक अस्पताल में चिकित्सक के अभाव में महिला के गर्भ में नवजात की मौत

Fri Dec 17 , 2021
परिजनों ने मचाया हंगामा, लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप उज्जैन, अग्निपथ। संभाग के सबसे बड़े मातृ एवं शिशु चिकित्सालय चरक में एक महिला के गर्भ में नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने शुक्रवार को चिकित्सालय में हंगामा किया। बताया जा रहा है कि चिकित्सक की जगह नर्स महिला […]

Breaking News