महाकाल मंदिर प्रांगण में अब फ्री में लगेगा तिलक

प्रसाद वितरण व मौली के लिए काउंटर शुरू

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर में नि:शुल्क तिलक, प्रसाद वितरण व मौली काउंटर फिर से शुरू कर दिया गया है। यह काउंटर कई वर्षों से संचालित हो रहा था। इसे निर्गम रैम्प पर शुरू किया गया है।

मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्री सिद्धी विनायक मंदिर के पीछे बड़ के पेड़ के नीचे आसपास स्टील की बैरिकेटिंग की गई है। वहां मंदिर कर्मचारी की तिलक लगाने व नि:शुल्क प्रसाद वितरण के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

मंदिर परिसर में तिलक प्रसाद की व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, साथ ही वहां कार्यरत कर्मचारी श्रद्धालुओं को नि:शुल्क तिलक लगाने प्रसाद वितरित करने के साथ-साथ हाथ पर मौली (कलावा) भी बांधेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूल में हाथ धोने के लिए बने वॉशबैसिन की दीवार गिरी, दो बच्चों के पैर फ्रैक्चर

Wed Dec 29 , 2021
नलखेड़ा, अग्निपथ। स्कूल में स्वच्छता मिशन के तहत बच्चों के हाथ धोने के लिए बनाए गए वॉशबैसिन की दीवार गिरने सेे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग के कारण कुछ दिन पहले किया गया यह निर्माण भरभराकर गिर पड़ा। मंगलवार शाम समीपस्थ […]

Breaking News