तराना में दबंगई: मकान नहीं बेचा तो किसान परिवार को आधे घंटे पीटते रहे

Tarana marpeet 050122

कट्टे के दम पर साईन करवाया अनुबंध, मामूली धाराओं में केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। तराना में देर रात दबंगों ने मकान का सौदा नहीं करने पर किसान के घर पर हमला कर दिया। आधे घंटे तक पूरे परिवार को बेरहमी से पीटने के बाद हमलावर कट्टे के दम पर अनुबंध पर साईन करवाकर ले गए। खास बात यह है जिला अस्पताल में घायल के शरीर पर गंभीर चोंट के निशान होने पर भी पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है।

तराना स्थित ग्राम नाटाखेड़ी निवासी चौकीदार सिद्धू पिता रामाजी मालवीय (50) अपना एक मकान बेंचना चाहते है। ज्ञानसिंह पिता बाबूलाल गुर्जर खरीदना चाहता है। लेकिन बुधवार को सिद्धू के छोटे भाई प्रकाश ने बुधवार को मकान के सौदा की बात भगवानसिंह नायक से कर ली। जानकारी मिलते ही रात करीब 10.30 बजे ज्ञानसिंह भाई संजू व कुछ बदमाशों को लेकर सिद्धू के घर पहुंचा और पत्थर फैंकने लगा।

सिद्धू के पुत्र मनोहर ने रोकने का प्रयास किया तो उस पर लाठी लेकर टूट पड़े। उसकी चीख सूनकर सिद्धू ,मॉ लीलाबाई,चचेरा भाई नीलेश व मनोहर पिता जयराम बचाने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। घटना में गंभीर चोंट आने पर सिद्धू,लीलाबाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्होंने जानकारी देकर चोंट बताई।

समाज ने की मांग

घटना का पता चलते ही भारतीय बलाई महासभा पदाधिकारी धर्मेंद्र सोलंकी अस्पताल पहुंचे। उन्हें घायलों ने बताया कि हमलावरों ने कट्टे की नोक पर मकान खरीदने के अनुबंध पर साईन करवा लिए। इस पर सोलंकी ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों पर स त कार्रवाई की मांग की है। विशेष बात यह है कि पांच लोगों को जमकर पीटने और निशान तक उभरने पर भी पुलिस ने 323,294,506,34 व एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कर औपचारिकता निभा दी।

इनका कहना है ..

गुर्जर समाज के लोगों ने मालवीय समाज के लोगों से मारपीट की है। घटना की वजह प्लाट खरीदना रहा है। मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बड़ सकती है। -संजय मंडलोई, टीआई थाना तराना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठेकेदारों से कहा भुगतान चाहिए तो ताजा फोटो लाओ

Thu Jan 6 , 2022
15 महीने पहले हुए काम के अब मांगे जा रहे फोटोग्राफ्स उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के ठेकेदार लंबे वक्त से निर्माणकार्यों के भुगतान नहीं हो पाने की वजह से पहले से परेशान है। उम्मीद थी कि थोड़ा-थोड़ा ही सही, भुगतान होगा जरूर। अब आयुक्त के एक निर्देश ने ठेकेदारों की […]

Breaking News