महाकाल मंदिर में थर्टी फस्र्ट की तैयारी जोरों पर, अवकाश पर 25 से प्रतिबंध

इस शनिवार, रविवार भी बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, आगे और भीड़ बढऩे की संभावना

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकाल मंदिर में वर्ष- 2020 की विदाई और नववर्ष के स्वागत के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हंै। मंदिर कर्मचारियों के अवकाश पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में विगत शनिवार से श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई है।

शनिवार, रविवार और सोमवार को सेम डे बुकिंग ऑप्शन सुबह से ही बंद रहने के कारण श्रद्धालु सेम डे की बुकिंग कराने के लिए परेशान होते रहे। रविवार के बाद सोमवार को भी यही स्थिति रही और श्रद्धालु 250 शीघ्र दर्शन टिकट खरीद कर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए प्रवेश द्वार से प्रवेश करते रहे।

सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शंख द्वार और वीआईपी गेट पर सुबह से ही एकत्रित होने लगे थे और यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। ऐसी स्थिति देखकर मंदिर के अधिकारी भी अब कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी करने लगे हैं ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें।

भीड़ के दौरान अनुपस्थित नहीं रहेंगे मंदिर कर्मचारी

सहायक प्रशासक मूलचंद जोनवाल ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ आना शुरू हो गई है, जो कि 31 दिसंबर और यहां से लेकर 5 जनवरी तक सतत जारी रहेगी जिसके चलते मंदिर कर्मचारियों के अवकाश पर 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक प्रतिबंध जारी रहेगा। कोई भी कर्मचारी इस अवधि के दौरान अनुपस्थित पाया गया तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थापना शाखा द्वारा शीघ्र ही आदेश निकाल कर कर्मचारियों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि वे 25 दिसंबर से ही पूर्व अपने सारे आवश्यक कामकाज निपटा लें। इस अवधि के दौरान किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा।

त्रिदेव कावड़ संघ ने 3 गाय दान की

दिल्ली के श्रद्धालुओं द्वारा त्रिदेव कांवड़ संघ समिति का गठन किया गया है जिसके तत्वावधान में सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर की चिंतामन स्थित गौशाला में दो गिर गाय दान की गई। इसी उपलक्ष्य में रूद्र सागर में एक पंडाल बना कर भंडारे का आयोजन किया गया, जहां से भोजन के पैकेट वितरित किए गए।

समिति के राजू भाई ने बताया कि भंडारे का उनका द्वितीय वर्ष है। वह नियमित रूप से भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आते हैं। भगवान महाकाल पर उनकी आगाज श्रद्धा है। इस अवसर पर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, आरके गेहलोत, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी, कार्यालय अधीक्षक प्रेम उदैनिया का स्वागत सम्मान शाल ओढ़ाकर किया गया। इसी तरह महाकाल भक्त परिवार ने गुप्तदान में मंदिर को 11 किलो चांदी के नागराज भगवान की सेवा में दान किये। नंदीहाल निरीक्षक विनोद चौकसे ने विधिवत कोठार शाखा से रसीद प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीनदयाल काम्पलेक्स में बदमाशों ने तोड़े 6 दुकानों के ताले

Mon Dec 21 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। ठंड से सर्द होती रातों में चोरों ने वारदात को अंजाम देना शुरु कर दिया है। सोमवार सुबह दिनदयाल का पलेक्स में 6 दुकानों और निजी आफिसों के ताले टूटे होना सामने आये है। पुलिस मामला दर्ज कर वारदात करने वाले बदमाशों का सुराग तलाश रही है। नीलगंगा […]

Breaking News