तेज गति से आई आयशर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। सोमवती अमावस्या पर क्षिप्रा स्नान के लिये आये युवक पर आयशर चढ़ गई। युवक की दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई। कजिन भाई उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।

इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र के आकाश नगर में रहने वाला राहुल पिता राकेश पाल (20) अपनी मौसी के बेटे मनोज के साथ सोमवती अमावस्या का नहान करने क्षिप्रा नदी आया था। दोपहर में दोनों भाई वापस इंदौर लौट रहे थे। भूखी माता मंदिर मार्ग चिंतामण ब्रिज से पहले मनोज ने लघुशंका के लिये बाइक रोकी।

राहुल बाइक पर बैठा था। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई आयशर बाइक को टक्कर मारते हुए राहुल पर चढ़ गई। मौसी का बेटा दौडक़र आया, लेकिन राहुल की सांसें थम गई थी। चालक आयशर छोडक़र भाग निकला था। लोगों ने मामले की सूचना डायल हंड्रेड पर दी। 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और जिला अस्पताल लाया गया। महाकाल थाना पुलिस ने कजिन भाई मनोज से जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी।

शाम 5 बजे परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। एसआई गोपालसिंह राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। बताया जा रहा था कि मृतक राहुल कक्षा 10 वीं का छात्र था और दोस्त की बाइक मांगकर नहान करने आया था। परिजन शव अंतिम संस्कार के लिये इंदौर ले गये है। मामले में आयशर जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी ने बहन और जीजा के साथ मिलकर किया हमला

Mon May 30 , 2022
गंभीर घायल का जिला अस्पताल में उपचार उज्जैन, अग्निपथ। मायके में रह रही पत्नी ने कॉल कर पति को घर बुलाया। देर रात युवक पहुंचा तो पत्नी ने बहन, जीजा और रिश्तेदारों के साथ मिलकर हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इंगोरिया के […]