महुए से भरा ट्रक ड्राइवर के ऊपर चढ़ा, मरम्मत के लिए घुसा था नीचे, इंदौर ले जाते समय हुई मौत

पारा, अग्निपथ। गुरुवार की शाम नगर के होली चौक पर महुवे से भरी ट्रक के नीचे आजाने से ट्रक का ड्रायवर गम्भीर रूप से घायल हो गया था । जिसकी उपचार के लिये इंदौर लेजाते समय रास्ते मे मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर से महुवा भर कर आया ट्रक क्रमांक एमपी 09 एच जी 9444 पारा नगर का बाज़ार होने से होली चौक पर सदर बाजार में जाते समय बन्द हो गया। जिसको चालू करने के लिये ड्रायवर सादिक पिता गुल खा मंसूरी निवासी आष्टा ट्रक के नीचे घुसा ओर सेल्फ को पाने से दबा कर ट्रक को स्टार्ट करने लगा।

जैसे ही ट्रक चालू हुआ ढलान पर खड़ा ट्रक चल दिया ओर सादिक अगले पहिये के नीचे आगया। जिससे सादिक गम्भीर रूप से घायल हो गया। धटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पारा पुलिस चौकि प्रभारी सुनीता चोहान ओर एएसआई शिवकुमार शर्मा पहुचे ओर घायल को पुलिस वाहन में डालकर समुदायिक स्वास्थय केन्द्र पारा ले गये । जहाँ से सादिक को एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद सादिक की बिगड़ती हालत को देखकर उसे एम व्हाय इंदौर के लिये रेफर किया गया था किंतु रास्ते मे सादिक ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तमन्ना एवं परिधि ने मारी बाजी

Fri Mar 11 , 2022
झाबुआ, अग्निपथ। खाद्य नागरिक आपुर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा उपभोक्ता जागरुकता के लिये जिलो कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन के मार्ग दर्शन में आयोजित राज्य स्तरीय निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में केशव इंटरनेशनल स्कूल की परिधि शाह ने ‘नवीन उपभोक्ता […]