उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: मीनार तोडऩा शुरू, तत्काल पुनर्निमाण भी, बलवा करने वाले पूर्व सदर सहित २८ के खिलाफ केस दर्ज,

उज्जैन। सोमवार सुबह से चौडीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद तुडाई मामले में हुए विरोध, प्रदर्शन, पत्थरबाजी और फिर पुलिस कार्रवाई के बाद मंगलवार को प्रशासन नेे मीनार तोडऩा शुरू कर दिया है। यही नहीं मस्जिद कमेटी ने इसका पुनर्निमाण भी शुरू कर दिया है। मस्जिद का तीन फीट हिस्सा नाली से अंदर और तीन फीट नाली के बाहर दुकानों का चौडीकरण की भेंट चढ़ रहा है।
सोमवार को हुए बलवा प्रदर्शन और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने शाही मस्जिद के पूर्व सदर सहित २८ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। शहर की फीजा बिगाडने के आरोप में पुलिस ने पूर्व सदर अरशद हुसैन को गिरफ्तार भी कर लिया है। तीन थाना क्षेत्रों खाराकुंआ, महाकाल और कोतवाली में प्रशासन की तरफ से केस दर्ज करवाए गए।
मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने पूरी सख्ती से सुरक्षा व्यवस्था संभाली। मीडिया और प्रेस को कवरेज के लिए केवल १ घंटे का समय दिया गया। इसके अलावा सुबह से देर रात तक पुलिस प्रशासन ने किसी को भी कंठाल से लेकर गोपाल मंदिर तक प्रवेश नहीं दिया।

इनके खिलाफ केस दर्ज

  • खाराकुआं थाना पुलिस ने भीड़ एकत्रित कर पथराव करने के मामले में शाही मस्जिद के पूर्व सदर अरशद हुसैन, ईशान खान, तैय्यब मंसूरी, सलमान मंसूरी, कासिम शेख, आशिक, साहिल, साबिर शेख, शेख अल्फेज, समीर सरोठी के खिलाफ बीएनएस की धारा 195 ,191–2, 223 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
  • इसके अलावा बिलाल, लालू, सलीम, नदीम, तौफीक, शाकिर, शाहनवाज के खिलाफ बलवा, पत्थरबाज़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।।
  • सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट मामले में साजिद खान, इमरान खान, गुलरेज खान, बिल्लू पठान, आरिफ पठान के खिलाफ आई टी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
  • महाकाल थाना पुलिस ने बेगमबाग क्षेत्र में भीड़ एकत्रित करने के मामले में धारा 163 के तहत अब्दुल शाकिर पिता अब्दुल सलाम निवासी अहमद नगर, अल्तमस शेख पिता शेख साबिर निवासी नागझिरी, अरबाज पिता अय्यूब निवासी बेगमबाग, वसीम मंसूरी पिता नईम निवासी यादव कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज।
  • हरिफाटक ब्रिज के नीचे भीड़ जमा करने पर नदीम खान निवासी जामा मस्जिद के पीछे के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट वायरल करने पर केस दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News