यूडीए बना गैर जिम्मेदार : लोग दफ्तर में जानकारी के लिए भटकते रहे, कर्मचारी टरकाते रहे

सीईओ और अफसर कमरों में बंद होकर बैठे, 15 लाख से ज्यादा की कमाई हुई

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन विकास प्राधिकरण में इस समय अव्यवस्था का बोलबाला है। प्रशासक के अवकाश पर जाने की वजह से कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। हालात यह हैं कि लाखों रुपए खर्च करके फार्म जमा करने वाले लोग ऑफिस में पहुंचते हैं परन्तु उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। कर्मचारी ऑनलाइन व्यवस्था का हवाला देकर टरका रहे हैं। पिछले चार दिनों से प्राधिकरण में लोगों की भीड़ पहुंच रही है। परन्तु कोई भी अधिकारी या कर्मचारी यहां आने वालों की कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। लाखों रुपए खर्च करके प्लाट, मकान या दुकान खरीदने के लिए आवेदन करने वालों को कर्मचारी टरका रहे हैं। उनका कहना है कि सब ऑनलाइन हो रहा है। एक कमरे में सीईओ और अन्य अफसर बैठकर क्या कर रहे हैं। उन्हें नहीं पता। भोपाल में फोन करके पता कर लो। बताया जाता है कि केवल आवेदन फार्म जमा होने से ही यूडीए को 15 लाख से ज्यादा की कमाई हो गई है। एक हजार से 5900 रुपए के बीच लोगों ने अर्नेस्ट मनी जमा कराई है।

पचास से ज्यादा शिकायतें आई

यूडीए में फार्म जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन करने में लोगों को आ रही समस्या का निराकरण कुछ नहीं हो पाया है। हालात यह है कि अब तक पचास से ज्यादा लोग ऑनलाइन में गड़बड़ी की शिकायतें लेकर यूडीए पहुंच चुके हैं। परन्तु अब तक उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है और आगे उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं। इसके विषय में कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है। क्योंकि सीईओ सोजान सिंह रावत समेत सभी अफसर एक कमरे में बैठकर बोली खोलने में व्यस्त हैं। बाकी किसी कर्मचारी को कोई जानकारी नहीं है।

निलंबित कर्मचारी रात 11 बजे पहुंच रहा

बताया जाता है कि यूडीए का सबसे विवादित कर्मचारी जो इस समय निलंबित होकर प्रशासक के कार्यालय में अटैच है। वह रात 11 बजे बाद यूडीए में पहुंच रहा है। उसके विषय में बताया जाता है कि प्लाट और मकानों की दलाली में महारत होने की वजह से वह सबकी निगाह से बचने के लिए रात में यूडीए में पहुंचता है और यहीं से प्लाटों और मकानों की धांधली की कोशिश कर रहा है। हालांकि वह कितना सफल हो पाता है यह बोली खुलने के बाद सामने आएगा।

इन प्लाट के लिए इतने आवेदन आए

⇒गुलमोहर कालोनी के 9 प्लाट – 60 आवेदन,
⇒शिप्रा विहार कालोनी के 92 प्लाटों – 600 आवेदन
⇒त्रिवेणी विहार कालोनी के 19 प्लाटों -300 आवेदन
⇒एलपी भार्गव नगर 8 प्लाट-15 आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना में दिवंगतों की शांति के लिए चारभुजानाथ में भागवत

Tue Sep 21 , 2021
विधायक जैन सहित कई अतिथियों ने की आरती उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना संकटकाल के दौरान दिवंगतों की आत्म शांति के लिए उज्जैन के अवंतिपुरा स्थित चारभुजानाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन किया गया। कथा में विधायक पारस जैन सहित कई अतिथियों ने पहुंचकर भागवत महारानी की आरती की। यह जानकारी […]

Breaking News