विक्रम यूनिवर्सिटी का दीक्षांत सामारोह: राज्यपाल ने कहा- ज्ञान को अपने पास नहीं रखें, लोगों को बांटें

131 स्टूडेंट्स को दी PHD उपाधि

उज्जैन। विक्रम यूनिवर्सिटी में बुधवार को 25वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस दौरान 131 पीएचडी धारकों को राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सम्मानित किया। इसमें 40 गोल्ड मेडलिस्ट पीएचडी व अन्य सिर्फ पीएचडी उपाधि से हुए सम्मानित किए गए। समारोह में कुलपति ने कहा कि 131 में 55 लड़कियां शामिल हैं। समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मंत्री पारस जैन, कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय व प्रोफेसर मौजूद रहे।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलित के साथ शुरू हुआ। समारोह में 2020 के पीएचडी धारकों को डिग्री व 2020 की स्नातक प्राप्त अभ्यार्थी को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। समारोह में ग्रेजुएट लेवल के पात्र 23 स्टूडेंट्स, पीजी लेवल के 58 स्टूडेंट्स, पीएचडी के 116 स्टूडेंट्स थे। ऐसे 197 पात्र स्टूडेंट्स में से 131 ने पंजीयन करवाया।

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि ये सिर्फ पदक नहीं, देश के नागरिकों की आकांशा भरी हैं। जीवन में कुछ पाने के लिए मन में इच्छा बना कर रखें। ज्ञान का अंत नहीं होता। शिक्षा अधिकारों का बोध करवाती है। आप जो सीखें, घर लाएं। ज्ञान को बांटें, अपने पास नहीं रखे।

मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में श्री कृष्ण बलराम सुदामा व अन्य ने यहां गुरु संदीपनि से शिक्षा प्राप्त की। नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए हमारी टीम अन्य राज्यों का मार्ग प्रशस्त कर रही है। उज्जैन के प्राचीन गौरवशाली महत्व का दोबारा लौटाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब हरीश रावत ने भी कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा! बोले- नकारात्मक भूमिका निभा रहा संगठन

Wed Dec 22 , 2021
देहरादून। अगले साल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव होने को हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरीश रावत ने सोमवार को एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि यहां का संगठन नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। […]

Breaking News