विरोध के बीच आश्रम-3 की शूटिंग जारी, प्रकाश झा ने हंगामे के बाद रात 3 बजे सीन फिल्माए

Aashram-3

भोपाल। भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग होने के विरोध और हंगामा होने के बाद भी शूटिंग जारी है। इसे रोका या बंद नहीं किया गया है। पुरानी जेल में ही रात करीब तीन बजे तक सीरीज के लोकेशन से संबंधित सीन को फिल्माया गया।

बताया जाता है कि रात को ही प्रमुख कलाकार, कैमरा और अन्य सामान दूसरी लोकेशन पर शिफ्ट कर दिया गया, हालांकि बसें अब भी पुरानी जेल में खड़ी हैं। सुबह टेंट हाउस वाले अपना सामान समेट कर ले गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें वहां फिल्म से जुड़ा कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।

इस मामले में अब तक डायरेक्टर प्रकाश झा ने न तो कोई शिकायत की है और न ही पुलिस ने शूटिंग को रोका है। डीआईजी भोपाल इरशाद वली ने बताया कि शूटिंग जारी है। वे अपने कार्यक्रम के अनुसार काम कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान उग्र प्रदर्शन करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य और की तलाश की जा रही है। इस मामले में अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रकाश झा ने चुप्पी साधी

वेब सीरीज आश्रम के दो पार्ट बन चुके हैं, लेकिन उसको लेकर कोई आपत्ति नहीं की गई। भोपाल में तीसरी पार्ट की शूटिंग चल रही है, ऐसे में इसके विरोध के बाद प्रकाश की झा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
हालांकि झा ने अब इस मामले में चुप्पी साध ली है। एक दिन पहले हंगामे के बाद प्रकाश झा के सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया द्वारा लिए गए फोटो और वीडियो को डिलीट करवा दिया था। उन्होंने अब तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि झा ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

आश्रम-3 पर सियासत भी तेज

शूटिंग के दौरान हंगामे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी पर हमला पुलिस की कमजोरी को उजागर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर प्रशासक ने नि:शुल्क अन्न क्षेत्र में फिर से शुरू कराया दान काउंटर

Mon Oct 25 , 2021
दैनिक अग्निपथ की खबर का असर उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के नि:शुल्क अन्न क्षेत्र में काउंटर लगाकर दान नहीं लिया जा रहा था। जिसके चलते मंदिर को मिलने वाला दान एक तरह से बंद हो गया था। दैनिक अग्निपथ की खबर का असर रहा कि अब फिर से मंदिर […]
Mahakal annakshetra

Breaking News