द ग्रेट मंडी व्यापारी पॉलिटिक्स : गोविंद खंडेलवाल समेत पांचों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

Ujjain Anaj tilhan vyapari sangh Election

सदभावना पैनल के सदस्यों ने चुनाव में भाग नहीं लिया, बाद में बधाई देने पहुंचे

उज्जैन, (राजेश रावत), अग्निपथ । अनाज तिलहन व्यापारी संघ के चुनाव में विकास पैनल के गोविंद खंडेलवाल और बाकी पदाधिकारी निविरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया में सदभावना पैनल ने भाग नहीं लिया। कोरम पूरा होने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई और पांचों पदों के लिए एक -एक नाम प्रस्तावित होने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देने सद्भावना पैनल के निमेष अग्रवाल और हजारीलाल मालवीय समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे।

चुनाव अधिकारी प्रदीप बदनौरे ने बताया कि अनाज तिलहन संघ के चुनाव में 21 डायरेक्टरों का चयन हुआ था। चुनाव के बाद पांच पदाधिकारियों का चयन करने के लिए शनिवार का दिन तय किया गया था। सभी पदाधिकारियों को इसकी सूचना प्रबंधक के माध्यम से पहुंचाई गई थी। परन्तु चुनाव प्रक्रिया के तय समय विकास पैनल के 13 संचालक मंडल सदस्य ही पहुंचे थे। 21 सदस्यों में 13 सदस्यों के आने पर कोरम पूरा हो गया था। इसलिए अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए चुनाव करा लिए गए।

अध्यक्ष के लिए गोविंद खंडेलवाल,उपाध्यक्ष के लिए अनिल जैन, सचिव के लिए अनिल गर्ग, सह सचिव के लिए अभिषेक जैन निक्की, कोषाध्यक्ष पद के लिए उमेश जैन ने नामांकन फार्म जमा कराया था। पांचों पदों के लिए दूसरा कोई नाम नहीं आने से सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विकास पैनल ने सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में सद्भावना पैनल के निमेष अग्रवा, हजारीलाल मालवीय समेत अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे और नए पदाधिकारियों को शुभकामना दी। इस दौरान सद्भावना पैनल के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

मंडी को तत्काल स्मार्ट बनाएंगे

निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद गोविंद खंडेलवाल ने कहा कि वे मंडी में व्यापार बड़े, किसान और व्यापारियों की समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। मंडी में अफसरों और कर्मचारियों का आतंक है उसे कम कराने का प्रयास करेंगे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने उज्जैन कृषि उपज मंडी को स्मार्ट मंडी बनाने की जो पहल की है, उसे पूरा करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले मंडी में कई व्यापारियों का आभार मानने पहुंचे। उनके साथ जीते हुए सभी पदाधिकारी भी थी।

निष्पक्ष चुनाव नहीं होने से शामिल नहीं हुए

सदभावना पैनल के निमेष अग्रवाल का कहना है कि 18 अगस्त की रात में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठ गए थे। निष्पक्ष चुनाव नहीं होने की शिकायत चुनाव अधिकारी से की गई थी। चुनाव अधिकारी ने अपनी गलती मानते हुए उन्हें पत्र भी लिखा था। इसलिए पदाधिकारियों के चुनाव भी निष्पक्ष नहीं होने वाले थे। अत: सद्भावना पैनल पदाधिकारियों के चुनाव में शामिल नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरहद पर तैनात वीर जवानों को लायंस गोल्ड क्वीन ने भेजी राखी और उपहार

Sat Aug 21 , 2021
ट्रैफिक पुलिसकर्मी अशोक गौड़ को रक्षासूत्र बांधकर किया सम्मान उज्जैन। सरहद पार तैनात वीर जवानों को लायंस गोल्ड क्वीन ने राखी के साथ उपहार भी भेजे। वहीं क्लब अध्यक्ष मोनिका सेठी के नेतृत्व में शहर के चौराहों पर अनूठे अंदाज में डांस प्रतिभा के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन कराने […]
Lions queen rakhi

Breaking News