व्यापारी संघ और तुलावटियों और हम्मालों के बीच विवाद से अनाज मंडी में तनाव, हड़ताल के फिर से बनने लगे आसार

उज्जैन मंडी

मंडी सचिव शर्मा भोपाल पहुंचे, अफसरों से मिलकर रहे चर्चा-व्यापारी बिहारी हम्मालों को लाने

उज्जैन, अग्निपथ। अनाज मंडी में व्यापारी संघ, तुलवाटियों और हम्मालों के बीच विवाद बढ़ गया है। इससे मंडी में तनाव होने लगा है। हालात अभी बिगड़े नहीं है। परन्तु दोनों पक्षों में तनातनी से माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। हम्माल और तुलावटियों की रेट बढ़ाने की मांग के बीच व्यापारियों ने बिहारी मजदूरों को लाने का नया शिगूफा छोडक़र विवाद को बढ़ा दिया है। व

हीं तनाव बढऩे के बाद मंडी सचिव भोपाल पहुंच गए हैं। उन्होंने अफसरों को हम्मालों की मांग और मामले से अवगत करा दिया है। मंडी का पारिश्रमिक विवाद अब पूरे प्रदेश में फैलने लगा है। हम्माल और तुलावटियों ने प्रदेश भर के हम्माल और तुलवाटियों को एकजुट करने के लिए अपील जारी कर दी है।

इस संबंध में उज्जैन कृषि उपज मंडी समिति के सचिव उमेश शर्मा बसेडिया का कहना है कि अनाज तिलहन संघ और हम्माल, तुलावटी संघ को पूरे प्रदेश की मंडी के रेट की तुलना करके बता दी गई है। उज्जैन मंडी में रेट ठीक दिए जा रहे हैं। अगर व्यापारी नए रेट पर सहमत हो जाते हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है। दोनों ही पक्षों को रेट के संबंध में फैसला करना है।

वैसे मंडी में हम्माली और तुलावटी का काम करने के लिए लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है। अगर व्यापारी निजी व्यक्ति से तौल करवाते हैं तो यह उनकी मर्जी है। मामले में बसेडिया का कहना है कि फैसला सोमवार को लिया जाएगा।

वहीं हम्माल एवं तुलावटी संघ के सादिक भाई, गफ्फार लाला आदि ने प्रदेश के हम्मालों के नाम अपील जारी की है। इसमें उन्होंने प्रदेश में हम्माल और तुलवाटियों के हक में आवाज उठाने की बात करते हुए कहा कि हम लोग मंडी समिति एवं व्यापारियों से दरें बढ़ाने की बात करते हैं तो नई – शर्तें रखने को कहते हैं और हम लोगों का विवाद हो जाता है और व्यापारी द्वारा कहा जाता है कि आपकी मंडी में वैसे ही दरें बहुत ज्यादा है हम नहीं बढ़ाएंगे । ज्यादा नेतागिरी करी तो हम लोग ठेका पद्धति से बिहारी लोगों को काम दे देंगे।

अभी कुछ समय पहले शुजालपुर मंडी में भी ठेके के लोगों को लाकर काम कराया जा रहा था और आज उज्जैन मंडी में दरें बढ़ाने की बात करी तो उज्जैन के व्यापारी भी यही कहां रहे हैं कि हम लोग बिहारी लाकर काम करा लेंगे। इसलिए प्रदेश के सभी हम्माल, तुलावटी हर मंडी से अपनी आवाज उठाने की कोशिश करें और हर मंडी में ठेका पद्धति बंद करने का लेटर मंडी समिति को दे।

यदि कोई व्यापारी बाहर का आदमी मंडी में लाकर काम कराता है तो पूरे उसका विरोध करो और समय आने पर सभी मंडी से संपर्क करके पूरे प्रदेश की मंडी बंद करने का आह्वान करेंगे।

हम्माल को दबाने की कोशिश की जा रही है। हम्माल और तुलावटी मिलकर एकता बनाकर एक दूसरे का साथ देकर ताकत बताएं। उज्जैन मंडी अनिश्चित काल बंद होने पर कगार पर है इसका निर्णय अभी तक नहीं हुआ है उज्जैन मंडी की लड़ाई आरपार की है। इस लड़ाई में प्रदेशकी मंडी भी सहयोग कर रही है यदि विवाद नहीं सुलझा तो आने वाले समय में एक ही दिन पूरे प्रदेश की मंडी बंद करने का आह्वान भी किया जाएगा।

आज मोहलत पूरी, अब ओआईसी से मिलेंगे हम्माल, तुलावटी

व्यापारियों और हम्माल, तुलावटियों के बीच चल रहे विवाद को लेकर भारसाधक अधिकारी के साथ दोनों पक्षों की बैठक होने के बाद दो दिन का समय दिया गया था। इस संबंध में सादिक भाई का कहना है कि मियाद गुरुवार को पूरी हो गई है। भारसाधक अधिकारी अवि प्रसाद से मुलाकात करके मांग के संबंध में चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन के खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हुआ चयन

Thu Feb 17 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश स्पोट्र्स कराते एसोसिएशन द्वारा अधिकृत 13वीं ओपन स्टेट इंडियन कराते चैंपियनशिप 2022 का आयोजन छिंदवाड़ा में खेल विभाग के हॉल में हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, बैतुल बालाघाट, भोपालए विदिशा, शहडोल, उमरिया, झाबुआ, आलीराजपुर मंडला, उज्जैन और जनजातीय कार्य विभाग के 350 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। विभिन्न […]
karate 17feb22

Breaking News