संत स्वामी प्रेमानंद महाराज ने पूर्व भविष्यवाणी के आधार पर एकादशी तिथि को त्यागे प्राण

हजारों भक्तों का करते थे नि:शुल्क आयुर्वेदिक इलाज

उज्जैन। ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध संत एवं परमहंस डॉ अवधेश पुरी महाराज के पिताश्री स्वामी प्रेमानंद महाराज ने अपनी पूर्व भविष्यवाणी के आधार पर एकादशी तिथि के अवसर पर गोधूलि बेला में महाराज श्री की गोद में अंतिम सांस ली।

ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध भजनानंदी सन्त स्वामी प्रेमानन्द महाराज सेवा, सुमिरन एवं सत्संग के प्रति अगाध निष्ठावान थे। उनकी आयुर्वेदिक दवाओं के द्वारा कोरोना काल में हजारों भक्तों ने आरोग्यता प्राप्त की थी। स्वामीजी की अंतिम इच्छा के अनुसार उनकी जन्मभूमि में ग्राम भीतैलाए मथुरा में ही उनको समाधि दी गई।

समाधि से पूर्व हजारों भक्तों ने बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ अंतिम यात्रा निकाल कर भावभीनी विदाई दी। स्वामी जी द्वारा किए गए परोपकारी कार्यों को एवं उनके नाम जप के प्रति निष्ठा को सदैव याद किया जाएगा। इस अवसर पर दूर- दूर के क्षेत्रों से आए हुए अनेकों श्रद्दालु एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 22 ग्रुपों के 34 पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Mon Oct 18 , 2021
उज्जैन, अग्रिपथ। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतर्गत उज्जैन रीजन का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 34 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पारस जैन थे। विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक संसद अध्यक्ष अशोक […]

Breaking News