सानिया मिर्जा के पति संग एक्ट्रेस आयशा ने शेयर कीं हॉट फोटोज, लोग बोले- तलाक करवाने पर लगी हो?

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस आयशा ओमर संग बेहद सिजलिंग फोटोशूट करवाया है। उनका ये फोटोशूट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जहां एक तरफ दोनों की कैमिस्ट्री को तारीफें मिल रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ आएशा और शोएब ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गए हैं। कई ट्रोल्स इस हद तक चले गए कि ऐसे कमेंट्स कर डाले कि आएशा, शोएब का तलाक करवाने में जुटी हैं।

वायरल हुईं तस्वीरें

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही शोएब और आएशा ने एक लोकल मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट कराया था। जिसमें व्हाइट शर्ट पहने दिखाई दिए और आएशा ने ऑरेंज रंग की रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी। दोनों ने ये फोटोशूट पूल में कराया था। इस फोटोशूट के दौरान पानी में भीगे शोएब और आएशा की सिजलिंग कैमिस्ट्री ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। यही कारण है कि इसकी तस्वीरें रातों-रात वायरल हो गईं। यहां देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ये तस्वीरें-

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

इन फोटोज को आएशा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड पर पाकिस्तान की जीत के बाद आयशा ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोग उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं तो कई लोग हैरान हैं कि ऐसी फोटोज को लेकर सानिया ने कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई? एक यूजर ने तो कमेंट के जरिए आएशा से पूछ लिया है कि ‘क्यों तलाक करवाने पर तुली हो?’… हालांकि, कई फैंस और सेलेब्स को शोएब और आएशा का फोटोशूट पसंद आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज जागेंगे देव, गूंजेगी शहनाई

Sun Nov 14 , 2021
देव प्रबोधिनी एकादशी आज, प्रदोषकाल में होगा तुलसी शालिगराम विवाह उज्जैन, अग्निपथ। तुलसी विवाह प्रबोधिनी एकादशी पर विष्णु पुराण, पद्मपुराण सहित अनेक धार्मिक ग्रंथों में तुलसी विवाह का जिक्र मिलता है। हर साल भगवान विष्णु जिस दिन चार माह के शयन के बाद योग निद्रा से जगते हैं, उस दिन […]

Breaking News