भारत ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे: पांड्या-जडेजा की रिकॉर्ड साझेदारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 303 रन का लक्ष्य

सिडनी। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे और आखिरी वनडे क्रिकेट मैच में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 303 रन का लक्ष्य दिया है। हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा की डेट 150 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के चलते भारत ने अंतिम ओवर में 302 रन 5 विकेट पर बनाकर ऑस्ट्रेलिया को यह लक्ष्य दिया है ।

आखिरी ओवर में 13 रन आए। पांड्या-जडेजा की जोड़ी ने कमाल कर दिया। आखिरी 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए भारत ने 111 रन बनाए, जिसमें 86 रन अंतिम छह ओवर्स से आए। निर्धारित 50 ओवर में भारत का स्कोर 302/5 हार्दिक पांड्या (92) और रवींद्र जडेजा (66)

पांड्या-जडेजा ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ओर से छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी अब पांड्या-जडेजा के बीच हो गई। इससे पहले 1999 में सदगोपन रमेश और रॉबिन सिंह ने 1999 में कोलंबा में कंगारुओं के खिलाफ 123 रन की साझेदारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैस त्रासदी की बरसी:भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में 3 दिसंबर को गैस त्रासदी की बरसी पर सर्वधर्म सभा

Wed Dec 2 , 2020
भोपाल। गैस त्रासदी की 36वीं बरसी पर 3 दिसंबर को सेंट्रल लाइब्रेरी के बरकतउल्ला भवन में सुबह 10:30 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर गैस त्रासदी में जान गवांने लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ […]

Breaking News