सारंगी में भगोरिया पर्व की रही धूम, उमड़ी लोगों की भीड़

भगोरिया में भाजपा की जबरजस्त गेर मांदल की थाप पर निकली

सारंगी, (राजकुमार पालीवाल), अग्निपथ। होली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सात दिनी भगोरिया पर्व के दूसरे दिन सारंगी में भगोरिया पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया कई लोग भगोरिया में पहुंचे ढोल मांदल की थाप पर मदमस्त टोलिया नृत्य करते हुए नजर आए ग्रामीण युवा समूह में पहुंचे भाजपा के नेताओं ने पहुंचकर भगोरिया पर्व में सभी ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों का स्वागत किया एवं ढोल मादल बजाई ग्रामीण क्षेत्र से आई युवतियां एक जैसे कपड़े पहन कर युवक एवं युवतियां कुराते लगाते हुए पूरे नगर में निकले।

यह नजारा था गुरुवार को भगोरिया हॉट के लिए यहां पहुंचने वाले सभी रास्तों से ग्रामीणों की टोलियां आ रही थी क्योंकि आदिवासियों के पारंपरिक पर्व भगोरिया का सारंगी में लगे भगोरिया पर्व में आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हालांकि मांदल दलों की मस्ती दोपहर के बाद ही शुरू हुई लेकिन सुबह से ही नगर में पर्व को लेकर काफी उत्साह था।

ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए लोगों का समूह दुकानों पर खरीदारी करते हुए नजर आए सभी अपने हाल में मस्त थे कोई गर्मी से सूखे कंठ को तर करने के लिए आइसक्रीम बर्फ के गोले और शरबत के ठेले पर मजमा लगाए खड़े थे सारंगी भगोरिया में युवाओं ने जमकर लुफ्त उठाया आदिवासी संस्कृति देखने के लिए कई लोग भगोरिया स्थल पर पहुंचे ।

ये प्रमुख लोग भी थे मौजूद

कार्यक्रम स्थल पर , मुख्य अतिथि रमेश सोलंकी जनपद अध्यक्ष विशेष अतिथि भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी , अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भुरिया,सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी सरपंच फून्दी बाई मेड़ा , जिला मंत्री दुर्गादास राठोर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत , वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार, रायपुरीया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुणिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बदरिलाल पटेल,जनपद सदस्य रजनीश पाटीदार , पवन गुर्जर,मुकेश परमार , परमानंद पाटीदार , तेजमल सोलंकी , रामचन्द्र भुरिया,बैंगनबडी सरपंच पप्पू गामड़ , सुरेश परिहार , राजकुमार पालिवाल , सुखराम परमार, लालसिंह डामोर दिपक मालवीय एवं भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व ग्रामीण क्षेत्र से आए सरपंच पंच एवं तड़वी उपस्थित रहे। भगोरिया में भाजपा की तरफ से 50 बड़े ढोल से भी अधिक ढोल से गेर निकाली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रेन स्टॉपेज की मांग के लिए अभिभाषक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Fri Mar 3 , 2023
शाजापुर, अग्निपथ। ट्रेनों स्टॉपेज को लेकर शाजापुर अभिभाषक संघ ने शुक्रवार को रेल प्रबंधक, रेल मण्डल भोपाल के नाम शाजापुर स्टेशन निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शाजापुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन साबरमती एक्सप्रेस, प्रतिदिन इन्दौर से ग्वालियर, रतलाम से भिंड, साप्ताहिक बान्द्रा से झांसी, सूरत से मुजफ्फरपुर, डोंड से […]