ट्रेन स्टॉपेज की मांग के लिए अभिभाषक संघ ने सौंपा ज्ञापन

शाजापुर, अग्निपथ। ट्रेनों स्टॉपेज को लेकर शाजापुर अभिभाषक संघ ने शुक्रवार को रेल प्रबंधक, रेल मण्डल भोपाल के नाम शाजापुर स्टेशन निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शाजापुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन साबरमती एक्सप्रेस, प्रतिदिन इन्दौर से ग्वालियर, रतलाम से भिंड, साप्ताहिक बान्द्रा से झांसी, सूरत से मुजफ्फरपुर, डोंड से ग्वालियर, ओखा से गोरखपुर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया कि जिला मुख्यालय शाजापुर में कोरोना काल के पूर्व अधिकतर ट्रेनों का स्टॉपेज शाजापुर स्टेशन पर रहा है। कोरोना काल के बाद से निम्नाकिंत ट्रेनों का स्टापेज नही हो रहा है। ऐसे में शाजापुर और आसपास के ग्रामीण यात्रियों को प्रतिदिन आवागमन हेतु ट्रेन में यात्रा करने हेतु शाजापुर से 26 किमी दूर स्थित मक्सी रेलवे स्टेशन जाना पड़ रहा है। ज्ञापन देते समय अभिभाषक संघ अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, संघ उपाध्यक्ष मदनसिंह चौहान, कृष्णकांत कराड़ा, अनिल माथुर, अखिलेश रजक, जावेद पठान सहित अन्य संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम लटूरी गेहलोत में फूड प्वाइजनिंग से कई लोग हुए उल्टी-दस्त के शिकार

Fri Mar 3 , 2023
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव में, 214 लोगों का किया उपचार नलखेड़ा, अग्निपथ। तहसील क्षेत्र के ग्राम लटूरी गहलोत में मृत्यु भोज में खाने के बाद कई लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। प्रशासन को जानकारी लगने के बाद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची […]

Breaking News