होटल संचालक को बीज देने का झांसा देकर ठगे 20.90 लाख

सीड्स कम्पनी संचालक बताकर ठहरे थे चार माह

उज्जैन, अग्निपथ। होटल के साथ सीड्स एंड बायोटेक कम्पनी का संचालन करने वाले होटल मैनेजर को जबलपुर के पांच शातिर ठगों ने 20.90 लाख की चपत लगा दी। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत 11 माह बाद नानाखेड़ा थाने पर दर्ज कराई गई है।

महेश विहार कालोनी में रहने वाला राहुल पिता शत्रुघ्नसिंह गुर्जर होटल कामदगिरी के साथ आशीर्वाद सीड्स एंड बायोटेक कम्पनी का संचालन करता है। मार्च 2021 में उसकी होटल में जबलपुर से सुनील पिता जगतनारायण शर्मा और उसका भाई संजीव शर्मा आकर ठहरे थे। दोनों अपनी जयदेवी एग्रोटेक प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी होना बताया। दोनों ने उसे अच्छा और मुनाफे का बीज दिलाने की बात कहीं।

दोनों कुछ दिन होटल में ठहरे और किराना ना देकर वापस आने की बात कही। थोड़े दिन बाद दोनों भाई अपने साथी गिरराज शर्मा, वरुण पचौरी और साकेत मुजुमदार निवासी जबलपुर के साथ होटल पहुंचे। कुछ महिनों तक होटल में ठहरे और शहर में अपना करोबार को करना बताया। पांचों ने राहुल गुर्जर को अपने झांसे में लेकर 18 लाख 90 हजार खाते में ट्रांसफर करा लिये और कुछ दिनों में बीज भेजने की बात कहीं।

चार माह का होटल किराया 2 लाख दिये बिना चले गये। जब एक माह तक वापस नहीं लौटते और बीज भी नहीं आया। मोबाइल पर संपर्क किया तो पहले झांसा दिया जाने लगा फिर जान से मारने की धमकी देने लगे। होटल संचालक ने पहले अपने पैसे वापस लेने के प्रयास किया, लेकिन शातिर बदमाशों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत नानाखेड़ा थाने पर शिकायती आवेदन के साथ की गई। पुलिस ने जांच के बाद मामले में जयदेवी एग्रीटेक प्रा.लि. के सुनील, संजीव के साथ उनके तीनों साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया। टीआई ओपी अहीर ने बताया कि धोखाधड़ी करने वालों की तलाश में एक टीम जबलपुर भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के साथ कालभैरव मंदिर पर वारदात

Sat Feb 26 , 2022
बदमाशों ने कार का कांच फोड़ कर चुराए 2 बेग उज्जैन, अग्निपथ। धार्मिक यात्रा पर शनिवार दोपहर महाराष्ट्र का परिवार काल भैरव मंदिर पहुंचा था। परिवार की कार का कांच फोडक़र बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। भैरवगढ़ थाना पुलिस […]

Breaking News