200 लोगों की अनुमति के लिए लामबंद होने लगे टेंट हाउस संचालक

उज्जैन। लॉकडाउन खुलने के साथ ही टेंट हाउस संचालक 200 लोगों के साथ कार्यक्रम करने की अनुमति दिए जाने को लेकर लामबंद होने लगे हैं। मध्यप्रदेश टेंट फेडरेशन के प्रदेश पदाधिकारी उज्जैन आए और सभी सदस्यों के साथ आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया।

मध्य प्रदेश टेंट फेडरेशन के महासचिव राजेश हार्डिया ने कहा कि 200 से कम लोगों के आयोजन करने पर उनका खर्च भी नहीं निकल पाता है। दो साल से उनका व्यवसाय पिट चुका है। अब 15 से 20 दिनों का सीजन बचा है। सभी सदस्यों को कलेक्टर और स्थानीय नेताओं को ज्ञापन देकर 200 सदस्यों की अनुमति दिए जाने की मांग करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना वर्मा, पवन जयसवाल, अमित खनूजा का स्वागत उज्जैन टेंट हाउस एसोसिएशन द्वारा किया गया।

अध्यक्ष योगेश गोयल, सचिव समीर उल हक, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष फिरोज मंसूरी सहारा, ठाकुर आनंद सिंह, फेज़ जाफरी, लक्ष्मीकांत सैनी, योगेश राठौर, नवीन जायसवाल आदि टेंट व्यवसायी उपस्थित थे। फेडरेशन के महासचिव को उज्जैन टेंट एसोसिएशन की गतिविधियों से अवगत कराया गया और विभिन्न गंभीर विषयों पर चर्चा की गई। यह जानकारी सचिव समीर उल हक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’रक्तदान से कम होती है हार्ट अटैक की संभावना’

Tue Jun 15 , 2021
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की प्राणिकी एवं जैव प्रोद्योगिकी अध्ययनशाला के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन रक्तदान का महत्व विषय पर हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विवि के कुलपति प्रो.अखिलेशकुमार पाण्डेय सहित विद्धतजनों ने विषय की प्रासंगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. शिवी […]