649 के इंटरव्यू, 217 को मिली नई जॉब

विक्रम विवि के जॉब फेयर में अब तक 2 हजार 639 के पंजीयन

उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में आयोजित किए जा रहे कॅरियर मार्गदर्शन और जॉब फेयर में मंगलवार को दूसरे दिन तक 2 हजार 639 विद्यार्थियों ने अपने पंजीयन कराए है। जॉब फेयर में शामिल होने आए 35 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को 649 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए, इनमें से 217 को नए जॉब ऑफर किए गए है।

विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रोजगार उत्सव प्रतिकल्पा उत्कर्ष- 2, करियर मार्गदर्शन एवं प्रवेश उत्सव के दूसरे दिन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में बड़ी संख्या में युवाओं को प्लेसमेंट के साथ करियर मार्गदर्शन और विभिन्न कोर्सेज की जानकारी मिली। इस अवसर पर युवाओं के लिए करियर निर्माण के नए आयाम पर केंद्रित परिसंवाद आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने की।

मुख्य अतिथि कार्यपरिषद सदस्य संजय नाहर थे। संयोजक डॉ. गणपत अहिरवार ने जॉब फेयर की उपलब्धियों और विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न संकायों से जुड़े 230 से ज्यादा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। शिविर में करियर मार्गदर्शन के साथ विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा विगत दो वर्षों में प्रारम्भ किए गए नवीन पाठ्यक्रमों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जा रही है।

इस आयोजन में दूसरे दिन शाम तक 2,639 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया। मेगा जॉब फेयर में दूसरे दिन 36 कंपनियों ने भाग लिया, इनके द्वारा 649 युवाओं के साक्षात्कार लिए गए, जिनमें से 217 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला। इस अवसर पर 624 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं और संस्थानों में संचालित 230 से अधिक पाठ्यक्रमों की जानकारी और करियर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सोमवार को प्रारम्भ हुआ यह फेयर अंतिम दिन 1 जून बुधवार को भी सुबह 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएचई से 11 कर्मचारी सेवानिवृत्त, समारोहपूर्वक बिदाई दी

Tue May 31 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) संधारण खंड एवं खंड से 11 कर्मचारियों का मंगलवार को रिटायरमेंट हुआ। सेवानिवृत कर्मचारी गोपाल शर्मा, भेरूलाल चौहान, रामलाल, राजाराम, मोहनलाल चेनाजी, बद्रीलाल प्रजापत, मोहन पांचाल, चंपालाल, श्यामलाल ,जगदीश ड्राइवर हैं। मंगलवार को रिटायरमेंट कार्यक्रम उपखंड के सहायक यंत्री मनोज खरात की अध्यक्षता में […]
ujjain phe ritierment 31 05 22