मध्यस्थता जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

पेटलावद। शुक्रवार को तहसील न्यायालय पेटलावद में मध्यस्थता जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारीगण अभिभाषक संघ के समस्त अधिवक्तागण, अभियोजन अधिकारी एवं पक्षकार उपस्थित हुए। मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण होने वाले मामलों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

जिसमें जेसी राठौर अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पेटलावद, संजीव कटारे व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, राजेंद्र बर्मन व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरण का अधिक से अधिक निराकरण किए जाने और स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण बाबद अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव और आभार रविराज पुरोहित द्वारा व्यक्त किया गया। विधिक मध्यस्थता जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन के समय जेसी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पेटलावद, संजीव कटारे व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, राजेंद्र बर्मन व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2, अभिभाषक संघ अध्यक्ष विनोद पुरोहित सहित अभिभाषकगण, न्यायालय के समस्त श्रेणी कर्मचारीगण तथा पक्षकारगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस की मेहरबानी से शराब माफिया बेखौफ

Fri Jul 16 , 2021
पेटलावद। पुलिस की मेहरबानी के कारण इन दिनों अवैध शराब माफियाओं के हौंसले बुलंद है। यदि देखा जाए तो नगर सहित ग्रामीण अंचल में कई स्थानों पर खुलेआम अवैध रूप से बेखौफ़ शराब विक्रय हो रही है। जिसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना तो यही दर्शाता है कि […]

Breaking News