महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का आंदोलन, धरना देकर सौंपा ज्ञापन

बडऩगर, अग्निपथ। बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को ग्राम खरसौदकलां में आंदोलन किया। इस दौरान विरोध रैली निकाली और धरना भी दिया गया।

युवा कांग्रेस की बडऩगर विधानसभा क्षेत्र इकाई के बैनर तले हुए आंदोलन में विधायक मुरली मोरवाल व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भरत शंकर जोशी भी मौजूद थे। गांव में रैली निकाली और थाली, ढोल बजाकर महंगाई कम करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को जगाने की प्रतिकात्मक कोशिश की गई। इसके बाद बस स्टैंड पर धरना दिया गया। यहां कांग्रेसी नेताओं ने आम जरूरतों की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी को हो रही परेशानी को बयां करते हुए मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

इस अवसर पर विधायक मोरवाल ने कहा आने वाले दिनों में महंगाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ पूरे प्रदेश में आन्दोलन किया जावेगा। और गुंगी बहरी सरकार को जगा कर किसानों व आमजनों को उनका अधिकार दिलाया जावेगा।

इसके बाद राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार सुरेश नागर को सौपा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सुरेश पटेल , खरसोदकला – भाटपचलाना कार्यवाहक अध्यक्ष गौपाल चौधरी, जनपद सदस्य अर्जुनसिंह राठोर, राजेन्द्रसिंह परिहार सेवादल अध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिपक राठोड़, सरपंच ललित जानी, मण्डल अध्यक्ष आनन्दीलाल पटेल, दिनेश सनोलिया आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निलेश शर्मा ने किया। आभार डॉ. नरेन्द्रसिंह राजावत ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाचरौद में चार मुनिजन व तीन साध्वीवृंद करेंगे चातुर्मास

Sat Jul 17 , 2021
चार महीने चलेगी विशेष आराधना खाचरौद। जैन समाज के चातुर्मास 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। इस बार नगर में समाज के चार मुनिजन व तीन साध्वीवृंद के चातुर्मास आराधना करेंगे। जैन समाज सहित अन्य लोगों को इस दौरान उनके प्रवचनों का लाभ भी मिलेगा। इस बार के चातुर्मास […]

Breaking News