महाराष्ट्र में मौत की बारिश, महाड में भूस्खलन से 30 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

1

मुंबई। महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद रायगढ़ जिले के महाड गांव में लैंडस्लाइड होने की वजह से 30 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि चट्टान खिसकने की इस घटना में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है, क्योंकि अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बता दें कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं और कई जगहों पर लैंडस्लाइड की खबर है।

रायगढ़ जिला संरक्षक मंत्री अदिति तटकरे के अनुसार, महाड के पास तलाई गांव में भूस्खलन के बाद बचाव दल की एक टीम ने मलबे से 30 शव निकाले हैं। गुरुवार की देर रात पहाड़ी के हिस्से के खिसकने से कुछ घर भूस्खलन की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि 20 स्थानीय बचाव दल मलबा हटाने में लगे हैं, जबकि एनडीआरएफ और पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है।

अदिति तटकरे के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन अब बरामद शवों की पहचान करने में जुट गया है तटकरे ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में करीब 25-30 घर आ गए। तलाई गांव एक पहाड़ी पर स्थित है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोंकण से लेकर मुंबई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। कोंकण में गुरुवार को बारिश की वजह से करीब 6 हजार से अधिक लोग फंसे रहे।

यह भी पढ़ेंः  बारिश से बेहाल मुंबई में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से 3 की मौत, 7 लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश से बेहाल मुंबई में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से 3 की मौत, 7 लोग घायल

Fri Jul 23 , 2021
मुंबई। भारी बारिश की वजह से बेहाल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई के गोवंदी इलाके में एक इमारत के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इमारत गिरने की इस घटना में सात लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल […]

Breaking News