आखिरकार ट्रम्प ने मानी अपनी हार, अधिकारियों ने शुरू की बाइडन को सत्ता सौंपने की तैयारी

वाशिंगटन. आखिरकार अमेरिका का राजनीतिक संकट समाप्त होता हुआ दिखाई दे रहा है। परिणाम के 16 दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने अधिकारियों का निर्देश दिया का सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरु करें। 

सत्ता हस्तांतरण के लिए जिम्मेदार संघीय एजेंसी जीएसए की प्रमुख ने कहा था कि वह बाइडन को व्हाइट हाउस में आने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएंगी, जिसके बाद ट्रंप का यह बयान आया है।

ट्रंप ने हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि वह ”लड़ाई जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे। अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए बाइडन और उप राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को विजेता घोषित किया गया है।

ट्रंप के अभियान दल ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी एवं धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, जिनमें से कई को अदालतें खारिज भी कर चुकी है।

‘जनरल सर्विस एडमिनिस्ट्रेटर (जीएसए) एमिली मर्फी द्वारा नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिख कर ट्रंप प्रशासन के आधिकारिक तौर पर सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार होने की जानकारी देने के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने इस संबंध में ट्वीट किया।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ”मैं जीएसए की एमिली मर्फी का देश के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उनको परेशान किया गया, धमकाया गया और गालियां दी गई और मैं नहीं चाहता कि यह उनके, उनके परिवार या जीएसए के किसी भी कर्मचारी के साथ हो। हमारी लड़ाई जारी रहेगी और मुझे विश्वास है कि हम जीतेंगे।”

निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा, ” हमारे देश के हित में, मैं एमिली और उनके दल को प्रारंभिक प्रोटोकॉल के संबंध में जो किया जाना चाहिए, उसे करने का सुझाव देता हूं और मैंने अपनी टीम से भी यही कहा है।”

बाइडन-हैरिस सत्ता हस्तांतरण दल के कार्यकारी निदेशक योहानेस अब्राहम ने एक बयान में कहा कि जीएसए प्रशासक ने राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन और उपराष्ट्रपति चुनाव में हैरिस को चुनाव के स्पष्ट विजेताओं के रूप में मान्यता दी है, नवनिर्वाचित प्रशासन को सत्ता के सुगम और शांतिपूर्ण हस्तांतरण के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डाक विभाग के कंधों पर होगी कोरोना वैक्सीन को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी

Tue Nov 24 , 2020
नेटवर्क की मैपिंग शुरू नई दिल्ली. भले ही कोरोना वैक्सीन अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई हो, लेकिन इसको पूरे देश में पहुंचाने के नेटवर्क पर काम शुरू हो गया है। ‘हिन्दुस्तान’ को मिली जानकारी के मुताबिक डाक विभाग ने मास वैक्सीनेशन के लिहाज से अपने नेटवर्क की […]

Breaking News