लाखों रुपए की नगदी सहित चोरों ने आभूषणों पर किये हाथ साफ

पेटलावद। अब तक कई गांव में सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। लेकिन सूने मकानों को निशाना बनाने वाले अज्ञात गिरोह को लगता है पुलिस का डर नहीं है। शायद यही कारण है जिसकी वजह से लगातार अज्ञात चोरों द्वारा सूने मकानों को निशाना बनाया जा रहा है।

समीपस्थ ग्राम करवड़ से सांवरिया जी के दर्शन के कार्य से बाहर गए एक परिवार के सूने मकान पर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी सहित आभूषणों पर हाथ साफ किए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश सालवी परिवार सहित सांवरिया जी के दर्शन के कार्य से बाहर गए हुए थे। जिनके सूने मकान में सोमवार-मंगलवार कि रात्रि में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है।

मंगलवार 10 अगस्त को सुबह 4 बजे जब सालवी परिवार वापस लौटा तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ है। लोहे की तिजोरी में रखे सोने के आभूषण जिसमे सोने की दो चेन, एक हार, चूडिय़ां दो जोड़, झुमकी चार, आठ अंगूठी आदि अन्य के साथ 3 लाख 50 हजार रुपए की नगदी पर अज्ञात बदमाशों ने हाथ साफ किए है। कैलाश सालवी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों कि तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सडक़ बनाने का बजट है, ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए क्यों नहीं-मिश्रा

Wed Aug 11 , 2021
नगर भ्रमण कर कलेक्टर ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड, अस्पताल का भी किया निरीक्षण थांदला (फरीदा अब्दुल कादिर)। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बुधवार को थांदला के उजड़ते केशव उद्यान सहित सिविल अस्पताल के साथ ही मछलाई माता स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर के […]

Breaking News