अनाज तिलहन संघ चुनाव: दोनों पैनल के 21-21 और एक निर्दलीय ने ताल ठोकी

उज्जैन। अनाज तिलहन संघ के चुनाव में नाम वापसी के साथ ही मुकाबले का रुख साफ हो गया है। विकास पैनल से 21 और सदभावना पैनल से 21 दावेदार मैदान में रह गए हैं। वहीं एक निर्दलीय पवन जायसवाल ने भी नाम वापस नहीं लिया है। इस तरह से 21 संचालक पदों के लिए कुल 60 में से 43 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

शुक्रवार को भी नाम वापसी के साथ ही दुकान-दुकान और घर-घर जनसंपर्क चला। इसके साथ ही व्यापारियों के बीच पर्चा युद्ध शुरू हो गया है। दिन भर सदभावना पैनल ने पर्चे बांटकर 48 लाख रुपए के खर्च का मामला उठाया। इसका जवाब देने के लिए विकास पैनल ने आडिट रिपोर्ट के पर्चे बांट दिए। यह पर्चे दोनों ही पैनलों के सदस्य व्यापारियों की दुकानों पर बांटकर अपने -अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कैनवासिंग करते रहे।

ऑडिट रिपोर्ट पेश कर बताया हिसाब।

रात में एक दूसरे के समर्थक मतदाताओं के बीच संपर्क का सिलसिला चलने लगा है। ताकि चुनाव के पहले तक उसे अपने पक्ष में कर सकें। इधर मतदाता भी दोनों के दावों को परखने लगा है। चूंकि यह चुनाव व्यापारियों का है। इसलिए व्यापारी कोई भी फैसला करने से पहले संघ में स्थायी पदाधिकारी को ही अपने -अपने वोट देंगे। इसका कारण है कि व्यापारी यह मान रहे हैं कि उनके संगठन के पास तीन करोड़ से ज्यादा की एफडी है। वे इसे संभाल सकने वाले ही व्यक्ति को अपना मत देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन कृषि मंडी को स्मार्ट मंडी के रूप में तब्दील किया जाएगा : कृषि मंत्री

Fri Aug 13 , 2021
उज्जैन। उज्जैन कृषि मंडी को स्मार्ट मंडी में बदलने के लिए तैयारी की जाएगी इसके लिए अधिकारियों को मसौदा तैयार करने के लिए बोला गया है यह बात अनाज तिलहन व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों को कृषि मंत्री कमल पटेल ने एक मुलाकात के दौरान कही। व्यापारी अपनी समस्या को लेकर […]

Breaking News