रात को बच्चों से गुडनाइट कहकर सोई मां, सुबह फंदे पर लटका मिला शव

उज्जैन। शहर के एक निजी स्कूल में योग टीचर स्मृति शर्मा (35 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। स्मृति उज्जैन के ज्ञान सागर स्कूल में योग टीचर थी और घर पर भी योग क्लास लेती थी।

मंगलवार सुबह बच्चों ने माँ के रूम का दरवाजा खोलने को कहा। बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका के चलते नीलगंगा थाने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस हाटकेश्वर कॉलोनी में स्मृति के घर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो योग टीचर स्मृति फांसी के फंदे पर झूल रही थी।

नीलगंगा पुलिस ने बताया कि स्मृति का पति अनिरुद्ध शर्मा भी टीचर है और वो बड़नगर में काम करता है। सोमवार को ही अनिरुद्ध बड़नगर गया था रात को बच्चो से बात कर स्मृति अपने कमरे में सोने चली गयी। फिलहाल पुलिस ने स्मृति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्मृति का मोबाइल भी जब्त किया है और सुसाइड को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्मृति सोमवार को स्कूल आयी थी, लेकिन वह तनाव में नहीं दिख रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब भाजपा नेता गोलू शुक्ला के बेटे ने भी नियम तोडक़र महाकाल दर्शन किए

Tue Aug 17 , 2021
गर्भगृह में दोस्तों के साथ पहुंचा, सोशल मीडिया पर फोटो भी डाले उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में कैलाश विजयवर्गीय के वीआईपी दर्शन का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इंदौर के ही एक अन्य बीजेपी नेता गोलू शुक्ला के छोटे बेटे ने महाकाल मंदिर के नियमों को तोडक़र […]

Breaking News