अब भाजपा नेता गोलू शुक्ला के बेटे ने भी नियम तोडक़र महाकाल दर्शन किए

गर्भगृह में दोस्तों के साथ पहुंचा, सोशल मीडिया पर फोटो भी डाले

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में कैलाश विजयवर्गीय के वीआईपी दर्शन का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इंदौर के ही एक अन्य बीजेपी नेता गोलू शुक्ला के छोटे बेटे ने महाकाल मंदिर के नियमों को तोडक़र गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन किए।

गोलू शुक्ला के छोटे बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने यहां फोटो भी खिंचवाया और उसे फेसबुक पर अपलोड भी किया। रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था। मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है।

फेसबुक पर यह पोस्ट सोमवार शाम 7 बजे के बाद अपलोड की गई थी। इंदौर के डेली कॉलेज में पढऩे वाले रुद्राक्ष ने पीले रंग का शर्ट पहन रखा था। सिर पर महाकाल का तिलक लगवाकर हाथ जोडक़र और सिर झुकाकर दर्शन करते हुए दो फोटो फेसबुक पर शेयर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरटीओ एजेंट व कोचिंग संचालक के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण

Tue Aug 17 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। चंद्रावतीगंज की महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरटीओ एजेंट देवर व कोचिंग संचालक पति सहित ससुर, सास व ननद के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों द्वारा महिला को 25 लाख रुपए दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। जबकि शादी में […]

Breaking News