34 पेटी शराब ले जा रही कार को रोका तो ड्रायवर ने शासकीय वाहन को मारी टक्कर

दो गिरफ्तार, ड्राइवर फरार, सवा लाख की शराब जब्त

बडऩगर, अग्निपथ। शराब के अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने इंदौर जिले के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब सवा लाख रुपये की देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन के लिए इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त की है। हालांकि कार का ड्राइवर फरार हो गया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदनावर की ओर से फिगो कार में अवैध शराब बडऩगर लाई जा रही है। इसके चलते ढोलाना टोल नाके पर वाहन चैकिंग की जा रही थी। तभी दोपहर 2 बजे के करीब एक फिगो कार (एमपी 09-सीजे 9003) आती देख उसे रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान शासकीय वाहन के चालक ने अपना वाहन कार के सामने अड़ाकर उसे रोका। इस पर कार चालक ने शासकीय वाहन को कार से पीछे से टक्कर मार दी। बाद में मौके से कार का चालक भाग निकला। कार में सवार शेष दो व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार में 32 पेटी (1440 क्वार्टर) देशी शराब थी। शराब रखने व लाने ले जाने का वैध प्रमाण नहीं होना बताया जिसके चलते आरोपी गणों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये हैं आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम आनंद पिता समरथ जाति कलौता (21 साल) निवासी ग्राम रलायता थाना गौतमपुरा जिला इन्दौर व अजय पिता रामचंद्र चंदेल (22) निवासी 416 विकास नगर छोटा बांगडदा थाना एरोड्रम जिला इंदौर का होना बताया। अजय व आनंद ने बताया की जिस कार में शराब ले जाई जा रही थी उसके ड्रायवर का नाम जयदीप राजपूत है। जब्त शराब में से 16 पेटी देशी मदिरा प्लेन तथा 16 पेटी देशी मदिरा मसाला पायी गई। जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 22 हजार 400 रूपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांवों में रोज रात बिजली बंद रहने से बढ़ रही चोरी की वारदातें

Thu Sep 2 , 2021
किसान कांग्रेस नेताओं ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र खाचरौद, अग्निपथ। खाचरौद-नागदा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रोज रात बिजली कटौती की जा रही है। घंटों बिजली गुल रहने से गांवों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह आरोप किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह गुर्जर व पूर्व जनपद पंचायत […]

Breaking News