एक दवा विक्रेता का लाइसेंस रद्द, पांच के निलंबित

उज्जैन। नींद की गोली का नशे में दुरुपयोग को लेकर दवा विक्रेताओं के यहां प्रशासन की जांच में अनियमितता मिली है। इसके चलते एक दवा विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही पांच मेडिकल स्टोर के लाइसेंस तीन से 10 दिन के लिए निलंबित किए गए हैं।

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के मार्गदर्शन में शहर के दवा बाजार स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोर की जांच की जा रही है। दवा बाजार स्थित थोक औषधी विक्रेताओं के निरीक्षण किया गया है। इसमें नींद में उपयोग होने वाली दवाओं तथा नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली दवाओं के क्रय विक्रय की जानकारी एकत्रित की गई, जिसके आधार पर रिटेल औषधी विक्रेताओं के यहां जांच की जा रही है। जांच के दौरान फर्म पर अनियमितता पाये जाने पर औषधी एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 नियमावली-1945 के तहत इंदिरा नगर आगर रोड स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल स्टोर का लायसेंस निरस्त किया गया है। इसी तरह पांच लायसेंस निलंबित किये गये हैं।

खाद्य एवं औषधी प्रशासन औषधी अनुज्ञापन प्राधिकारी धर्मसिंह कुशवाह ने बताया कि फ्रीगंज सिटी प्लाजा पाकीजा के सामने मोहन मेडिकल, सूरज नगर अहिल्याबाई मार्ग स्थित मेसर्स अजय मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर के लायसेंस 10 दिन के लिये निलम्बित किये गये हैं। इसी तरह दवा बाजार स्थित श्री तिरूपति मेडिसीन एजेंसी का लायसेंस सात दिन के लिये विक्रय करने पर निलम्बित किया गया है। चेरिटेबल हॉस्पिटल के पास जय जिनेंद्र मेडिकल स्टोर और नाकोड़ा मेडिकल स्टोर के औषधी विक्रय लायसेंस तीन-तीन दिन के लिये निलम्बित किये गये हैं।

शेड्यूल एच-1 दवा की बिक्री डॉक्टर के पर्चों पर ही

ड्रग इंस्पेक्टर धर्मसिंह कुशवाह ने थोक एवं रिटेल औषधी विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि दवा दुकान संचालन के दौरान औषधी एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम का पालन करें। नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली शेड्यूल एच-1 की दवाओं विशेषकर एनआरएक्स दवा आदि का विक्रय डॉक्टर के पर्चे पर ही किया जाये और उनका विक्रय रिकार्ड पृथक से शेड्यूल एच-1 रजिस्टर में संधारित किया जाये। इसी तरह जिले के थोक औषधी विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि औषधियों का विक्रय सिर्फ लायसेंसधारी विक्रेता ही करें। यदि कोई दवा विक्रेता नशे की दवाओं के अवैध व्यापार में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध उक्त अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीसरी सवारी में उमड़ा जनसैलाब

Mon Nov 30 , 2020
45 मिनट में पहुंच गई रामघाट पर महाकाल की पालकी, 5.45 पर मंदिर के अंदर, रामघाट-दत्त अखाड़ा श्रद्धालुओं से भरा उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक-अगहन मास की भगवान महाकाल की तीसरी सवारी सोमवार को निकाली गई। सवारी इतनी तेजी से निकाली गई कि 45 मिनट में रामघाट पहुंच गई। परंपरागत मार्ग और […]

Breaking News