उज्जैन-इंदौर के बीच मेट्रो परियोजना शुरू करने के लिए सांसद फिरोजिया ने मुख्यमंत्री को दिया मांग पत्र

उज्जैन, अग्निपथ। सांसद अनिल फिरोजिया ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर विजन सिंहस्थ 2028 पर चर्चा की है। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा कर सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर इंदौर उज्जैन के मध्य मेट्रो ट्रेन परियोजना शुरू करने की मांग रखी है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे सांसद अनिल फिऱोजिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिंहस्थ 2028 में मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए अभी से इस परियोजना पर काम शुरू करना पड़ेगा। सांसद फिऱोजिया ने इसके अलावा अन्य विषयों पर भी बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयाना ने मीरा के भजन बरसे, बदरिया सावन पर किया नृत्य

Wed Nov 10 , 2021
उज्जैन, अग्रिपथ। स्पीक मैके व आईओसीएल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नृत्य कार्यशाला के तृतीय दिवस बुधवार को नई दिल्ली की नृत्यांगना सुश्री अयाना मुखर्जी ने प्रात: 9 बजे शासकीय प्राथमिक विद्यालय जीवनखेड़ी में कार्यक्रम की शुरुआत राग मेघ मल्हार एवं आदि ताल में निबद्द्ध मीराबाई के भजन बरसे बदरिया […]

Breaking News