प्रभारी मंत्री ने किया महिदपुर के मीसाबंदियो का सम्मान

Mahidpur Misabandi samman 12112021

महिदपुर, अग्निपथ। मध्यप्रदेश शासन द्वारा गुरुवार को उज्जैन के कालिदास अकादमी परिसर में लोकतंत्र सेनानी मीसाबंदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे उज्जैन जिले के सभी मीसाबंदियों का सम्मान किया गया।

इस दौरान महिदपुर क्षेत्र के लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उज्जैन जिले के प्रभारी एवं केबिनेट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, उज्जैन आलोट लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन थे। सर्वप्रथम अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलन कर कला मण्डल द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी।

उपस्थित मंचासिन द्वारा अतिथियों आपातकाल के संघर्षो एवं यातनाओं के संस्मरणों को अभिव्यक्त किया। साथ ही दिवंगत लोकतंत्र सेनानीगण को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसके पश्चात क्षेत्र के लोकतंत्र सेनानी ङॉ. मनोहरलाल सोनी, कांतिलाल राठी, नरेन्द्र चौधरी, धर्मचंद कोचर, राजुबाई पति बालाराम आंजना, का शाल पहनाकर श्रीफल ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दिवंगत लोकतंत्र सेनानीगण के परिवारजनो का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उज्जैन जिले के समस्त लोकतंत्र सेनानीगण मीसाबंदी लोकतंत्र सेनानी पहरी संघ एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी स्वस्तिक चौधरी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनजातीय बंधुओं का कल देवास में रात्रि विश्राम, कलेक्टर ने की समीक्षा

Fri Nov 12 , 2021
देवास, अग्निपथ। जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवम्बर भोपाल मे होने वाले महोत्सव में जाने वाले जनजातीय बंधुओं का 14 नवम्बर को देवास शहर में रात्रि विश्राम होगा। शासन के निर्देशानुसार उनके ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक चन्द्रमौलि शुक्ला ने शुक्रवार […]

Breaking News