जनजातीय बंधुओं का कल देवास में रात्रि विश्राम, कलेक्टर ने की समीक्षा

देवास, अग्निपथ। जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवम्बर भोपाल मे होने वाले महोत्सव में जाने वाले जनजातीय बंधुओं का 14 नवम्बर को देवास शहर में रात्रि विश्राम होगा। शासन के निर्देशानुसार उनके ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।

कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक चन्द्रमौलि शुक्ला ने शुक्रवार को निगम बैठक कक्ष में तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक ली। इस दौरान उन्होंने एसपी शिवदयाल शर्मा, एडीशनल एसपी मंजीतसिंह चावला, नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, खाद्य अधिकारी, यातायात डीएसपी, आरटीओ, लोक निर्माण विभाग प्रभारी, कार्यपालन यंत्री खनिज विभाग व अन्य विभाग प्रमुखों के साथ आगन्तुको की सुविधा में भोजन, पानी, नाश्ता, ठहरने के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

चाक चौबंद व्यवस्था हेतु निगम अधिकारियो, कर्मचारियो के साथ पटवारियों व अन्य विभागों से कर्मचारियो को ड्युटी पर तैनात किया गया। कलेक्टर द्वारा सभी से वन-टु-वन ड्युटी हेतु दिये गये निर्देश की जानकारी ली गई। जिसमे कलेक्टर ने सभी को निर्देशित करते हुये कहा व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे इसके लिए सभी अपने सौंपे गये कार्यों पर समय पूर्व उपस्थित हों। कलेक्टर ने किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने की सख्त हिदायत भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमीदिया अस्पताल कांड के बाद जिला अस्पताल में आग को लेकर हुई मॉक ड्रिल

Sat Nov 13 , 2021
देवास, अग्निपथ। भोपाल के अस्पताल में आग लगने से नवजात बच्चों की मृत्यु के बाद शनिवार को देवास के जिला अस्पताल में आग बुझाने की मॉक ड्रिल की गई, जिसके अंतर्गत पहले आग लगाई गई फिर फायर सेफ्टी और फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया। जिला अस्पताल के […]

Breaking News