एक और मुश्किल में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, 1.51 करोड़

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक और मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उन पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कपल के अलावा फैशन टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर काशिफ खान और अन्य पर भी धोखाधड़ी का आरोप है। पुणे के रहने वाले एक युवक नितिन बराई ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

युवक ने लगाया आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह घटना जुलाई 2014 की है। रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 506 और अन्य के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि एसएफएल फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक काशिफ खान, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अन्य लोगों ने इस फिटनेस सेंटर पर पैसा निवेश करने के लिए कहा था और मुनाफे का वादा किया। युवक ने दावा किया कि जब ऐसा नहीं हुआ और उसने अपने पैसे मांगे तो उसे धमकी दी गई।

शिल्पा-राज का पक्ष नहीं आया सामने

अभी तक शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। हाल ही में राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। अब एक अन्य मामले में वह कानूनी कार्रवाई में फंसते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लव जिहाद से बचाने के लिए ट्रेनिंग, उज्जैन में हिंदू संगठन ने लगाया कैंप, अस्त्र-शस्त्र चलाना भी सिखाया

Sun Nov 14 , 2021
उज्जैन, (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में लवजिहाद के खिलाफ हिंदू बच्चियों को मजबूत बनाने के लिए दबंग हिंदू सेना ने काम शुरू किया है। उज्जैन जिले के तराना में तीन दिन तक हिंदू लड़कियों को तलवार जैसे हथियार और लाठी चलाने की ट्रेनिंग देकर उन्हें सशक्त बनाने की कोशिश […]

यह भी पढ़ें

Breaking News