निगम इंजीनियर की हत्या: ढांचा भवन ब्रिज के पास बदमाशों ने चाकुओं से मार डाला

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन नगर निगम में पीएम आवास का काम देखने वाले इंजीनियर पंकज कनोजिया (30) की शनिवार आधी रात को हत्या हो गई। वह रात 1.30 बजे इंदौर से अपने दोस्त की शादी से लौट रहे थे।

वे ढांचा भवन के नजदीक टॉयलेट के लिए रुके, तभी उस पर कुछ 4-5 लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हमलावरों ने वारदात को क्यों अंजाम दिया, इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक नगर निगम में फील्ड इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को तिरूपति गोल्ड कॉलोनी में रहने वाले पंकज कनोजिया व उसका दोस्त सुदामा बाइक से इंदौर में एक शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब 1.30 बजे वे लौट रहे थे। इसी दौरान जीरो पॉईंट ब्रिज तिराहा के समीप पंकज टॉयलेट के लिए रुका। उसका दोस्त सुदामा सड़क के दूसरी तरफ खड़ा था।

इसी दौरान 4-5 बदमाश आए और पंकज पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावर जब सुदामा की ओर बढ़े तो सुदामा वहां से भाग गया। बाद में सुदामा पंकज को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उपचार के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पंकज मूल रूप से सतना का रहने वाला था।।

आठ दिन में चाकू मारकर दूसरी हत्या, दोनों आधी रात को

शहर में आठ दिन में यह दूसरी हत्या हुई है। दोनों ही हत्याएं आधी रात को हुईं और चाकू मारकर की गई। आठ दिन पहले 15 नवंबर को लकी ठाकुर की शराब पीने के दौरान उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी थी। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था।

बागपुरा क्षेत्र में दोस्तों के साथ शराब पीते वक्त कहा सुनी होने के बाद छह दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी थी। माधव नगर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग होने के कारण दो को बाल सुधार गृह भेजा गया।

शनिवार देर रात हुई हत्या भी सुनसान इलाके में की गई। पुलिस इस मामले में दोस्तों से ही पूछताछ कर हत्या का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूदखोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर डंडे से हमले का प्रयास, आत्मरक्षा के लिए चौकी प्रभारी ने तानी पिस्टल

Sun Nov 21 , 2021
देवास। जिले में हाटपीपल्या क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धानीघाटी क्षेत्र स्थित नेवरी-बागली मार्ग पर सूदखोरी के मामले के एक आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची। नेवरी पुलिस पर डंडे से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास से सूदखोरी के आरोपी की पत्नी व कुछ महिलाएं भी एकत्रित […]

Breaking News